{"_id":"59a72c944f1c1bee278b47e8","slug":"150412815414-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में फिर बढ़ गया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में फिर बढ़ गया पारा
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। आसमान पर कभी धूप तो कभी बादलों का डेरा। शहर में किसी न किसी क्षेत्र में रोज बारिश हो रही है, लेकिन अच्छी बारिश की दरकार है। बुधवार को दिन का पारा फिर चढ़ गया।
कभी रिमझिम बारिश तो उमस के बीच मौसम बदल रहा है। अगस्त खत्म हो गया और बारिश का इंतजार अभी भी है। कम बारिश के बीच गर्मी में उतार चढ़ाव दिख रहा है। मौसम के बदलाव से तापमान फिर से बढ़ गया है। पिछले तीन चार दिन से हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो रही है। अगस्त में भी बारिश एक ही दिन अच्छी हुई है, जबकि इसके बाद बार रुक रुक कर हुई है। मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 77 व न्यूनतम 62 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। अच्छी बारिश की संभावना कम है, हल्की बारिश होने की उम्मीद है।