{"_id":"599754da4f1c1b34798b4af0","slug":"150308990115-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल चौधरी को इंसाफ के लिए जारी रहेगी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल चौधरी को इंसाफ के लिए जारी रहेगी लड़ाई
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम (मेरठ)।
कृषि विवि में आयोजित छात्र राहुल चौधरी की शोक सभा में रालोद, भाकियू, विवि के छात्र, सपा नेता और मृतक के परिजन शामिल रहे। इसमें सभी ने कहा कि राहुल चौधरी को इंसाफ दिलाया जाएगा।
कृषि विवि में प्रशासनिक भवन के बाहर शोक सभा का आयोजन रालोद और भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त रूप से किया। इसमें सपा के पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि विवि में छात्र की शोक सभा है और कुलपति से लेकर डीन डायरेक्टर कोई कर्मचारी शामिल नहीं है, यह विवि की संवेदनहीनता है। रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव और राजकुमार सांगवान ने कहा कि रालोद राहुल के परिजनों के साथ है।
इस दौरान मुजफ्फरनगर के रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुर्जर, पंकज गर्ग, विकास बालियान, सचिन, पप्पू गुर्जर, पदमेंद्र सिंह मीठेपुर, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, राममेहर सिंह, ताराचंद शास्त्री, मुकेश जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, सुशांत आचार्य, भूपेंद्र, राजीव बालियान, शैलेंद्र डौरली, संदीप, मोहित चौधरी, फैजल खान, सचिन, अविनाश काजला, अनुज जावला, जानु चौहान, विनय मल्लाहपुर, दर्पण सिवाच, गौरव जिटौली, अनिल चौधरी, कुलदीप बालियान, भाकियू के युवा अध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत, अनीश कुरैशी, संजय दौरालिया, दुष्यंत, मैराजुद्दीन, जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शोक सभा में नहीं पहुंचे कुलपति
राहुल की शोकसभा में कुलपति और विवि का कोई कर्मचारी व अधिकारी शामिल नहीं हुए। इसके चलते सभी में रोष व्याप्त था। मृतक के चाचा वेदपाल सिंह व छोटे भाई अंकुश ने भी विवि प्रशासन की इस कार्यप्रणाली पर दुख व्यक्त किया।
पुलिस ने कर रखी थी प्लानिंग
जयंत चौधरी को विवि में गिरफ्तार करना था, इसके लिए पुलिस ने पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी। यहीं कारण था कि सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप समेत कई पुलिस कर्मी मुजफ्फरनगर से बुलाए गए थे। इसके अलावा खतौली और मवाना में भी पुलिस फोर्स लगी हुई थी।
खास बात
विवि में आयोजित शोकसभा में शामिल हुए रालोद, भाकियू और सपा नेता