फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर पंचायत में चला सफाई अभियान।

नगर पंचायत में चला सफाई अभियान।

Thu, 17 Aug 2017 07:43 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत में चला सफाई अभियान।
परीक्षितगढ़। नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा बृहस्पतिवार को वार्ड एक होलीवाला और वार्ड सात गंधार दरवाजा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले व नालियों के किनारों पर एंटी लार्वा स्प्रे के साथ चूने का छिड़काव किया गया। वरिष्ठ लिपिक संदीप गौतम ने बताया कि यह अभियान प्रति दिन चलाया जाएगा। इस मौके पर इमरान तोमर, राजवीर सिंह, संतोष, आदेश शर्मा, नितिन गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हमें ईश्वर से प्रेम करना चाहिए
मवाना। आर्य समाज मवाना में चार दिवसीय वेद प्रचार उत्सव/श्रावणी पर्व का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन यज्ञ में पवन रस्तोगी, संगीता रस्तोगी, सुखवीर सिंह, सुशीला देवी यजमान बने। यज्ञ सुरेंद्र शास्त्री मुजफ्फरनगर ने संपन्न कराया। वेदपाठ अनिका गोला ने किया। यज्ञ के पश्चात संगीता आर्य (सहारनपुर) ने प्रवचन के माध्यम से बताया कि हमें ईश्वर से प्रेम करना चाहिए। जिससे हम प्रेम करते हैं. उसका चिंतन हमारे हृदय में हर दम रहता है। आज परमात्मा तो हमसे प्रेम करते हैं पर हम उनसे प्रेम नहीं करते। वो हमें अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देते हैं और बुरे कार्य करने से रोकते हैं। कार्यक्रम में नगेंद्र सिंह आर्य, सुरेशचंद आर्य, अखिलेश कुमार, सुनील गुप्ता, रणवीर सिंह चौहान, सुधा रस्तोगी, कुसुम रस्तोगी, सावित्री देवी, डॉ. शक्ति साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed