फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खंड विकास कार्यालय पर कार्यक्रमों की जानकारी दी।

खंड विकास कार्यालय पर कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Sat, 12 Aug 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय पर कार्यक्रमों की जानकारी दी।
देश सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने पर बल दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर।
खंड विकास कार्यालय सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष पर प्रस्तावित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र के मुख्य लोगों एवं आंगनबाड़ी आदि समेत अन्य को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विकास अधिकारी अतुल मिश्रा एवं जिला परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया।
प्रशासनिक अधिकारियों अंत्योदय मेले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना द्वारा लगाए बचपन दिवस, ममता टीकाकरण, कौशल विकास मिशन, कृषि विभाग समेत कई विभागों की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिये जाने की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण कर तमाम जानकारी ली। वहीं, सरकार द्वारा जनहित योजनाओं का लाभ जनता को देने के निर्देश दिए। इसके पश्चात सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कहा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय देश के सबसे तेजस्वती तपस्ती एवं चिंतक रहे। उनके चिंतन के मूल में लोकमंगल व राष्ट्र का कल्याण समाहित है। हमे उनके पदचिन्हों पर चलकर देश सेवा एवं शिक्षा की ओर बढ़ना चाहिए। जिला परिायेजना अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाआें की जानकारी दी। ग्रामीणों को शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने की सलाह दी। यहां खंड विकास अधिकारी रविप्रकाश समेत कई अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। उन्होंने उपाध्याय जी के बताये मार्ग पर चलने की सलाह दी। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, चिकित्सा, बाल विकास परियोजना, कृषि, श्रम कौशल विकास मिशन, जिला उद्यान विभाग, राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, बेसिक शिक्षा विभागों द्वारा क्षेत्रवासियों को जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाये गये। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल मिश्रा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रीना, शिक्षिका बबीता, ग्राम बाल विकास परियोजना अधिकारी राजीव केसरी सहित प्रधान भजन सिंह, मांगेराम, ज्ञान सिंह, सुरेंद्री नागर, प्रदीप, अरूण कुमार , सुशील, बिजेंद्र, रामपाल, सतीश, उस्मान आदि रहे।
विज्ञापन


पशु को जहर देकर मारने की कोशिश
हस्तिनापुर। ग्राम नंगली गजरौली के निकट खेत में काम कर रहे किसान बलजीत की बुग्गी से बंधे भैंसे को जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्यों ने जहर देकर मारने का प्रयास किया। किसान ने उन्हें देख लिया तथा पकड़ने का प्रयास किया परंतु वे बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इस घटना से ग्रामीण गुस्से में हैं। इसके बाद ग्राम के कई लोग थाने आए और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इसी किसान की एक वर्ष पूर्व जहरखुरानी गिरोह ने जहर देकर भैंसे को मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed