{"_id":"598f20d44f1c1b36548b4e7f","slug":"15025522871414-15-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 व 15 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 व 15 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी।
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महा संयोग में मनाई जाएगी जन्माष्टमी
मवाना (ब्यूरो)। शिव सरस्वती मंदिर के पंडित मोहन जोशी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अद्भुत संयोग बन रहा है। उन्होंने कहा इस बार 5242 साल बाद वहीं संयोग बन रहा है जो द्वापर युग में पड़ा था। 14 और 15 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। पंडित मोहन जोशी ने बताया कि 21 साल पहले भी सोमवार के दिन जन्माष्टमी पड़ी थी। उस समय भी तिथि नक्षत्रों का यही मेल था। पंडित जोशी के अनुसार 14 और 15 को जन्म लेने वाले बच्चे बहुत प्रभावशाली होेंगे। पंडित जी के अनुसार जन्माष्टमी के दिन पूरे दिन व्रत रखकर लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराएं और पंचामृत गृहण करें। उन्होंने बताया कि रात में भरती कृतिका नक्षत्र आने से जयंती योग बन रहा है। वहीं, चंद्रमा उदय चौदह तारीख सोमवार को 11:30 मिनट पर और 15 तारिख मंगलवार को 12:17 मिनट पर होगा।
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
मवाना (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि मिल द्वारा भुगतान नहीं करने पर तालाबंदी की जाएगी। उपजिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि 11 अगस्त को किसान यूनियन भ्रष्टाचार विरोध में समर्थन देने का फैसला लिया है। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष नरेश चौधरी, ओमवीर सिंह राणा, जगबीर सिंह, तेजपाल सिंह, विक्रम सिंह, रेग सिंह, चतर सिंह आदि रहे।