{"_id":"598f14a24f1c1b362a8b4602","slug":"150254916515-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व कार की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक व कार की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौत
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बनवारीपुर गांव के पास हुआ हादसा, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा।
बनवारीपुर गांव के पास बाइक और कार की भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
रोहटा निवासी नितिन (21) पुत्र नेपाल शुक्रवार शाम हसनपुर रजापुर गांव में अपनी बहन की ससुराल गया था। शनिवार सुबह वह अपनी बाइक से घर आ रहा था। रोहटा थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नितिन का सिर कार के शीशे से टकराने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक अभिनव मलिक पुत्र समरपाल सिंह निवासी पसवाड़ा रोहटा थाने पहुंचा और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई अंकित ने अभिनव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नितिन की मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं नितिन दो भाइयों में बड़ा था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ था। नितिन के पिता नेपाल राज मिस्त्री है।
हेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जान
हादसे के वक्त नितिन ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। यदि वह हेलमेट पहने होता तो उसके सिर में गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान बच सकती थी।