फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब सिविल में नहीं रुकेंगे मोबाइल टॉवर

अब सिविल में नहीं रुकेंगे मोबाइल टॉवर

Sat, 09 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
अब सिविल में नहीं रुकेंगे मोबाइल टॉवर
मेरठ। कैंट के मिलिट्री और सिविल एरिया में मोबाइल टॉवर (काउ) खड़े करने के लिए साथ-साथ काम करने की शर्त खत्म हो गई है। सिविल एरिया की जरूरत के हिसाब से अलग टेंडर कराकर नेटवर्क की समस्या दूर की जा सकेगी। मेरठ कैंट एरिया में सेना और सिविलियन के लिए काम साथ चल रहा था। सेना की अपनी प्रक्रिया में वक्त लग रहा था। अब सिविलियन के लिए नेटवर्क सुधारने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय की ओर से छावनी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क सुधारने के लिए काउ (कम्युनिकेशन ऑन व्हील) लगाने का प्रावधान किया है। कैंट एरिया में सिविल और सेना दोनों क्षेत्र हैं। पॉलिसी में अभी तक यह कहा कि दोनों जगह पर काउ साथ लगाए जाएंगे। कैंट बोर्ड के सीईओ राजीव श्रीवास्तव का कहना है इस नियम में छूट मिल गई है। अब सिविल एरिया के लिए अलग से काउ लगाए जा सकते हैं। सेना एरिया में भी साथ लगेंगे। इस वजह से काम नहीं रुकेगा। सेना एरिया में भी प्वाइंट तय किए थे। प्रक्रिया चल रही थी। अब सिविल एरिया के लिए आगामी बोर्ड बैठक में काउ लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के एक सप्ताह के अंदर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

32 प्वाइंट हैं तय, बढ़ भी सकते हैं
सिविल एरिया में सदर बाजार, माल रोड, लालकुर्ती, आबूलेन के निकट, बांबे बाजार, कैंट बोर्ड ऑफिस के पास आदि जगहों पर प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। प्वाइंट की संख्या घट या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
अभी तक कैंट क्षेत्र में दोनों में एक साथ लगने थे काउ, अब अलग होगी प्रक्रिया
आगामी बोर्ड बैठक में कैंट के सिविल इलाके में काउ का रखा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed