{"_id":"5cd5e691bdec22070a1a8f93","slug":"131557522065-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से लगे जाम के चलते दोपहर तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे से लगे जाम के चलते दोपहर तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे से लगे जाम के चलते दोपहर तक रेंगते रहे वाहन
बौंद्रा। किठौर कस्बे में बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे कैंटर एवं ट्रक की जोरदार भिड़ंत से धमाके के साथ आग लग गई थीं। इसमें कैंटर चालक फंसे रहने से जिंदा जल गया। वहीं, एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। ट्रक चालक एवं परिचालक ने कूदकर जान बचाई तथा फरार हो गए थे। सूचना पाकर पुलिस व दमकल की दो गड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। यहां पर हादसे के चलते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे दोपहर तक वाहन रेंगते रहे। मृतक कैंटर चालक के पिता ने किठौर में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किठौर कस्बा स्थित रजवाहे पर थाना गजरौला के कासिमाबाद से मेरठ मंडी सब्जी लेकर जा रही कैंटर की ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। इसमें दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए तथा धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धमाके से स्थानीय लोग नींद से जाग गए। उधर, कैंटर में सवार चालक सुंदरपाल (45) पुत्र यादराम कासिमाबाद गजरौला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया। वहीं, घायल मंगल पुत्र राम सिंह, सत्यपाल पुत्र हुकुम सिंह, डालचंद पुत्र देवकरण सिंह, सुनील पुत्र चरण सिंह, उबेश पुत्र विनोद की हालत में सुधार बताया है। घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने सुबह सात बजे तक आग पर काबू पाया।