फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हादसे के आज 13 साल पूरे, अभी तक नहीं मिला इंसाफ

हादसे के आज 13 साल पूरे, अभी तक नहीं मिला इंसाफ

Wed, 10 Apr 2019 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
हादसे के आज 13 साल पूरे, अभी तक नहीं मिला इंसाफ
दिल को झकझोर देने वाले विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के पीड़ितों के जख्म मानों आज भी हरे हैं। आज बुधवार को इस वीभत्स अग्निकांड को 13 साल पूरे हो रहे हैं। लेकिन पीड़ितों को अभी इंसाफ नहीं मिला है। इंसाफ के लिए पीड़ित लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि अग्निकांड के जो भी आरोपी हैं उन्हें छूट दी गई। इस अग्निकांड के पीड़ितों के जख्मों पर सरकार और आयोग भी मरहम नहीं लगा सके। अब आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से है जहां यह मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन

दस अप्रैल 2006 को विक्टोरिया पार्क में लगाए गए कंज्यूमर मेले में भीषण आग लगी थी। देखते ही देखते पूरा पंडाल आग का गोला बन गया था। यह अग्निकांड इतना वीभत्स था कि देखने और सुनने वालों की भी रूह कांप गई थी। कई परिवारों का तो इस अग्निकांड में सब कुछ चला गया। इस आग में 65 लोगों की मौत हो गई थी। 81 लोग गंभीर रूप से तो 85 लोग सामान्य रूप से झुलसे थे। इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक आयोग पूर्व जस्टिस एसबी सिन्हा की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जा चुकी है। तमाम गवाहों और लंबी जांच के बाद इसका निष्कर्ष सामने आया। आयोग ने इस मेले के आयोजकों को घटना के लिए साठ प्रतिशत और सरकारी तंत्र को चालीस प्रतिशत दोषी माना। लेकिन पीड़ित लोगों का कहना है कि उन्हें इंसाफ नहीं मिला। पीड़ित पक्ष ने मृतकों के परिजनों के लिए 20-20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी। अब तक पीड़ित पक्ष को राज्य सरकार की तरफ से सात-सात लाख रुपये मुआवजा मिल चुका है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से ही इंसाफ की उम्मीद
मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत कल्याण समिति में अधिवक्ता रोहिताश्व कुमार अग्रवाल संरक्षक, अधिवक्ता सतीश चंद अध्यक्ष, संजय गुप्ता सचिव और राजीव गोयल कोषाध्यक्ष हैं। सचिव संजय गुप्ता का कहना है कि इस भीषण अग्निकांड को 13 साल हो गए हैं। साल 2006 से वह पीड़ित परिवारों को बीस-बीस लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उसे भी कई साल हो चुके हैं। उनका मानना है कि उपहार कांड की तर्ज पर मुआवजे का निर्धारण किया जाए। अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से ही इंसाफ की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज देंगे श्रद्धांजलि
मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत कल्याण समिति इस लड़ाई को लड़ रही है। सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि इस भीषण त्रासदी की बरसी पर आज बुधवार को समिति द्वारा इस अग्निकांड का शिकार हुए लोगों की आत्मा शांति हेतु शांति यज्ञ, भंडारा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। विक्टोरिया पार्क में सुबह नौ बजे शांति यज्ञ होगा। सुबह 11 बजे भंडारा तथा शाम छह बजेे जिलाधिकारी आवास से विक्टोरिया पार्क तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

आयोजक-सरकारी तंत्र दोनों जिम्मेदार
इस मेले के आयोजकों ने घटना के लिए पूरी तरह सरकारी तंत्र को जिम्मेदार ठहराया। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस हादसे के लिए आयोजक और सरकारी तंत्र दोनों जिम्मेदार हैं। सरकारी तंत्र ने कर्तव्य नहीं निभाया तो आयोजकों ने नियमों का पालन न कर घोर लापरवाही बरती। आयोजकों को भी सरकारी तंत्र ने पूरा मौका दिया। जिम्मेदारी से बचने के लिए आयोजकों ने अपनी चल-अचल संपत्तियों को अपने परिचितों और रिश्तेदारों को ट्रांसफर कर दिया, इसकी भी गहराई से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed