फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्षेत्र के गांवो मे होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

क्षेत्र के गांवो मे होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Thu, 21 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांवो मे होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात, गश्त में तेजी आई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। कस्बे में बुधवार को नगर में एक दर्जन स्थानों पर होलिका दहन की गई। इस बार त्योहार पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। दरअसल लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। होली का पर्व शांति से निपटे इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया है।
नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में होलिका दहन के दौरान विशेष निगरानी रखी गई। सुबह से लेकर देर शाम तक महिलाओं ने होलिका का पूजन किया और रात को होलिका दहन किया। इस दौरान पुलिस नगर के अतिसंवेदनशील स्थानों गश्त करती रही और कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी यहां लगाई गई। उन्होंने बताया कि होली के पर्व के दौरान भी इन स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि पर्व शांतिपूर्ण मनाया जा सके। इसके अतिरिक्त होली के पर्व के दौरान नगर के लोगों को पानी की किल्लत न हो इसके लिए नगर पालिका की ओर से इंतजाम किया गया है। चेयरमैन मौ. अय्यूब कालिया ने बताया कि त्योहार के दिन नगर के लोगों को पानी की किल्लत नहीं होने दी जायेगी। पूरे दिन नगर में पानी की सप्लाई दी जायेगी।
विज्ञापन

पूजन के बाद खेली होली
माछरा/मुंडाली। क्षेत्र के गांवों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं, मंत्रोच्चार के बाद होलिका दहन देर रात्रि में किया गया। घरों में पकवान एवं मिष्ठान तैयार किए गए। वहीं, होली पर हनुमान जी नरसिंह जी की पूजा-अर्चना की गई। ग्राम नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, माछरा, शोल्दा, गोविन्दपुरी, रहदरा, रछौती, हसनपुर कलां, भटीपुरा, अमरपुर, बहरोड़ा, पसवाड़ा, खंद्रावली, मेघराजपुर, नंगलामल, मुंडाली, मऊखास, शाफियाबाद लोटी, अटौला, अजराड़ा, नंगला कबूलपुर, भगवानपुर चट्टावन, सिसौली, बढ़ला कैथवाड़ा, मुरलीपुर, आलमपुर आदि में होलिका रखी गई। देर रात्रि मे होलिका का पूजन करके मंत्रोच्चार के दहन किया गया। ग्रामीणों ने होलिका में गन्ना एवं जौ की बाली भूनी हैं। क्षेत्र में होलिका शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाए वहीं, प्रत्येक गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में जमकर की खरीदारी
बहसूमा। कस्बा एवं देहात क्षेत्र में होली का खुमार छाया है। युवा होली के रंगों में सरोबार हो गए हैं। वहीं, बुधवार देर शाम होली स्थलों पर विधिवत रूप से वेद मंत्रों के साथ होली का दहन किया गया। कस्बे में बुधवार को दिनभर लोग रंग, गुलाल व बच्चे पिचकारी खरीदने में मशगूल रहे। दिन से लोगों में होली का खुमार छाने लगा। युवा होली के रंगो में रंगे नजर आए। महिलाओं ने होलिका स्थलों पर पहुंचकर होलिका पूजन किया। देर शाम मंत्रोच्चार के साथ होली का दहन किया गया। कस्बे के राजा नैन सिंह की हवेली के निकट होली चौक पर होलिका दहन किया गया। युवाओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed