फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चार दिन का है चरण, 20 हजार बच्चों का होगा टीकाकरण

चार दिन का है चरण, 20 हजार बच्चों का होगा टीकाकरण

Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
चार दिन का है चरण, 20 हजार बच्चों का होगा टीकाकरण
चार दिन का है चरण, 20 हजार बच्चों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग पिछले टीकाकरण अभियान के दौरान छूट गए बच्चों का फिर से विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण करेगा। यह अभियान 23 जुलाई (सोमवार) से शुरू हो रहा है और 24, 26 और 27 जुलाई को चलेगा। इसमें करीब 20 हजार बच्चे टीकाकरण करने के लिए चिह्नित किए गए हैं।
इस अभियान के तहत शून्य से दो साल तक के सभी बच्चों को टीकाकरण करके प्रतिरक्षित किया जाएगा, ताकि बच्चों को स्वस्थ रखा जा सके और कुपोषण से बचाया जा सके। बच्चों को टीबी, पोलियो, काली खांसी, गलघोटू, हेपेटाइटिस बी, निमोनिया और खसरा जैसी जानलेवा बीमारियों का खात्मा करने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


183 टीमें लगाई गईं
समय-समय पर टीकाकारण अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन फिर भी हजारों बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। लिहाजा फिर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें में 183 टीमें लगाई गई हैं। - डॉ. विश्वास चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रांतियां होंगी दूर तो सेहत मिलेगी भरपूर
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि कई बार टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों के कारण परिजन बच्चों को टीके नहीं लगवाते हैं। टीका लगने पर हल्का बुखार, दर्द, सूजन या जकड़न आदि हो सकता है। यह समझना चाहिए कि टीकों से होने वाली यह परेशानियां मामूली हैं। अगर टीकाकरण नहीं करवाएंगे तो जोखिम ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed