{"_id":"5ab40e904f1c1bb8758b701e","slug":"131521749648-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जल दिवस पर लाखों लीटर पानी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जल दिवस पर लाखों लीटर पानी बर्बाद
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्व जल दिवस पर लाखों लीटर पानी बर्बाद
मेरठ। सरकारी अमला बृहस्पतिवार को विश्व जल दिवस के मौके पर भी पानी को बचाने की बजाय बहाता नजर आया। सूरजकुंड रोड स्थित पशु अस्पताल के सामने लाखों लीटर पानी बहता रहा। सूचना पर पहुंचे पार्षद अंशुल गुप्ता ने इसकी सूचना निगम अधिकारियों को दी। लेकिन घंटो बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
बृहस्पतिवार को एमडीए की तरफ से सूरजकुंड रोड स्थित चौराहे के डिवाइडर का खंभा लगाया जा रहा था। इस दौरान नीचे से गुजर रही पानी की पाइप लाइन फट गई। पानी के तेज बहाव से काम रुक गया। लेबर चली गई। लेकिन लाइन को ठीक करने के लिए न तो एमडीए अधिकारी पहुंचे और न ही निगम कर्मी। पाइपलाइन टूटने से क्षेत्र की कालोनियों में पानी की किल्लत खड़ी हो गई। अंशुल गुप्ता ने बताया कि सूचना के घंटों बाद भी वहां कोई नहीं पहुंचा। देर शाम तक पानी बहता रहा।
विज्ञापन