फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शाखाओं के अनुशासन ने खड़ा किया संगठन

शाखाओं के अनुशासन ने खड़ा किया संगठन

Mon, 26 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
शाखाओं के अनुशासन ने खड़ा किया संगठन

विज्ञापन
खास बातें
शाखाओं के अनुशासन ने खड़ा किया ‘संगठन’
मेरठ।
शाखाओं के अनुशासन ने आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का ऐसा संगठन खड़ा किया, जो सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में पहुंच गया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर 89 वर्षीय इंद्रसैन माहेश्वरी आजादी से पहले के कुछ पलों को याद कर भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि जो अनुशासन शाखाओं में सिखाया गया था, आज उसी का परिणाम है कि इतना बड़ा जन सैलाब यहां उमड़ा हुआ है। बच्चों से लेकर 90 साल के वृद्ध भी राष्ट्रोदय के एतिहासिक पल के गवाह बने।
जागृति विहार विस्तार योजना पर आयोजित आरएसएस के राष्ट्रोदय कार्यक्रम में साहिबाबाद के राजेंद्रनगर सेक्टर-3 निवासी 89 वर्षीय इंद्रसैन माहेश्वरी भी पहुंचे। वह कई साल तक विभाग संचालक के पद पर भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 साल की उम्र में पढ़ाई के दौरान संघ की शाखाओं में जाना शुरू किया था। उस समय संघ की शाखाएं बहुत कम थीं। संचार का कोई साधन नहीं था। स्कूल के एक शिक्षक पढ़ाई के दौरान संघ के बारे में बताते थे। उसके बाद शाखाओं में जाना सीखा। बाद में स्कूल के बहुत बच्चे जुड़ गये। शाखाओं में जब जाते थे तो सुबह चार बजे ही उठकर स्नान करते थे। वहां गुरुजी यही सिखाते थे कि आने वाले समय में यह अनुशासन ही हमें ऊंचाईयों तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन

आगे बढ़ना है तो संगठित हो
1940 के दशक में जब देश आजादी पाने के लिए लड़ रहा था तो संघ के कार्यकर्ताओं में बहुत जोश भरा होता था। सैकड़ों कार्यकर्ता स्कूल में ही शाखा लगाते थे। बाद में पता चला कि संघ पर बैन लगा दिया गया है। इस पर हमने नारेबाजी और हंगामा किया। उस समय सिखाया जाता था कि देश में आगे बढ़ना है तो संगठन को मजबूत करो। अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ो। आजादी मिली तो संघ की शाखाएं बढ़ती गईं। नागपुर और केरल में बड़े आयोजन किए गए। 1970 में संघ ऐसा संगठन खड़ा कर चुका था, जिसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उस समय के अनुशासन ने ही इस संगठन को ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पिछले दो माह से जो तैयारी राष्ट्रोदय समागम की थी, आज उसी का नतीजा है कि मेरठ में संघ का यह एतिहासिक दिन देखने मिला। जब झंडे के सामने इतने बड़े जन सैलाब ने प्रणाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासन ही संघ की शक्ति
गाजियाबाद से पहुंचे 72 वर्षीय कन्हैया सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने लीबिया में दो दशक से अधिक नौकरी की। लीबिया में कर्नल गद्दाफी ने अपना संगठन खड़ा किया था, जिसमें वह लंबे समय तक जुड़े रहे। उसके बाद उन्होंने सोचा जब वापस भारत लौटेंगे को संघ के लिए ही प्रचार करना है। 2004 में देश लौटने के बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई जगह संघ का प्रचार किया। नगर प्रभार प्रमुख का पद भी निभाया। संघ अनुशासन के लिए ही जाना जाता है। हाथरस से पहुंचे 69 वर्षीय राधेश्याम ने बताया कि यह बहुत उत्साह का कार्यक्रम है। राष्ट्रोदय के कार्यक्रम के लिए बहुत शक्ति लगाई है, उसी का नतीजा है कि आज इतने बड़े मैदान में एकत्र हुए। दिन रात एक करके यह कार्यक्रम सफल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed