{"_id":"69148454c6b707fc97034097","slug":"131-couples-tied-the-knot-in-a-mass-wedding-ceremony-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104754-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सामूहिक विवाह समारोह में विवाह के बंधन में बंधे 131 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सामूहिक विवाह समारोह में विवाह के बंधन में बंधे 131 जोड़े
विज्ञापन
दौराला- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मौजूद दुल्हा-दूल्हन। स्रोत : संवाद
दौराला स्थित एमबी फार्म हाऊस में आयोजित किया गया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बे के एमबी फार्म हाउस में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विकास खंड दौराला, सरधना, सरूरपुर, नगर पंचायत लावड़, दौराला, खिवाई, सरधना और करनावल के पंजीकृत जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
सरधना ब्लॉक के बीडीओ सुनित भाटी ने बताया कि बुधवार को दौराला के एमबी फार्म हाउस में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। बताया कि सामूहिक विवाह में 131 जोड़े, जिनमें 103 हिंदू व 28 मुस्लिम जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। उनका विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, दौराला ब्लॉक प्रमुख शर्मिष्ठा भंडारी, भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान रहे।
उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में अन्य लोगों को भी जानकारी दी। बताया कि इस दौरान विवाह में बंधने वाले जोड़ों के परिचितों के लिए खाने की व्यवस्था भी की गई। योजना के तहत 60 हजार रुपये की धनराशि कन्या के बैंक खाते में भेजी गई और 25 हजार रुपये का वैवाहिक उपहार सामग्री वितरित की गई।