फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12th class student terrorized with pistol and raped

Meerut News: तमंचे से आतंकित कर 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Tue, 26 Sep 2023 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 26 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
12th class student terrorized with pistol and raped
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 12 की छात्रा को तमंचे से आतंकित कर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि थाना पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसके पिता बीमारी के कारण हस्तिनापुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। 23 सितंबर की शाम 6:30 बजे वह अपने पिता का खाना लेकर साइकिल से जा रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने बाइक पर पीछा गया। उसे गांव से हस्तिनापुर जाने वाले रास्ते पर एक गैस एजेंसी के पास ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद छात्रा की साइकिल और खाना छीनकर जंगल की ओर जाने लगा। छात्रा साइकिल लेने उसके पीछे गई तो आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और तमंचा निकाल लिया। आरोप है कि वह उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। कुछ बताने पर वह छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में छात्रा बीमार पिता के पास अस्पताल पहुंची और घटना के बारे में बताया। छात्रा के बीमार पिता ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए थाने पर पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रात को ही आरोपी के परिवार के दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। आरोपी पक्ष लगातार उसके परिवार को जान से मारने और तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। सीओ मवाना आशीष शर्मा ने बताया कि इस मामले में हस्तिनापुर थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आरोपियों की पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुंडाली। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवक ने सो रही युवती के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस चौकी शाफियाबाद लोटी के इंचार्ज अखिलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में रात को तसलीम अहमद एक युवती के घर में घुस गया था। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आवाज होने पर लड़की की मां उठ गई और शोर मचा दिया। ग्रामीण एकत्र हो गए और शाफियाबाद लोटी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed