फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12th class student died after being shot in Meerut and police found evidence of honeytrack from his mobile

Meerut : हनीट्रैप में फंसे 12वीं के छात्र की गोली लगने से मौत, मोबाइल में मिले अहम सबूत, ये मैसेज देख उड़े होश

Sat, 25 May 2024 09:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 May 2024 09:24 PM IST
सार

Meerut News : हनीट्रैप में फंसे एक 12वीं के छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। छात्र ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई, यह जांच के बाद ही सामने आएगा। उसके मोबाइल फोन से कई अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
12th class student died after being shot in Meerut and police found evidence of honeytrack from his mobile
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) में एक कर्मचारी के 12वीं में पढ़ने वाले बेटे गगन की राली चौहान घेसुपुर मार्ग स्थित ट्यूबवेल पर संदिग्ध हालात में कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। यहां से एक दोस्त को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा दोस्त भाग गया। परिजनों ने दोनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मृतक का एक दोस्त हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

मूल रूप से बुलंदशहर के भटौना और वर्तमान में चाणक्यपुरी में रहने वाले देवेंद्र तेवतिया चौधरी चरण सिंह विवि में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। देवेंद्र का 17 वर्षीय बेटा गगन तेवतिया कक्षा 12 की पढ़ाई कर रहा था। गगन अपने दोस्त भोपाल विहार निवासी इंटर के छात्र और नौचंदी थाने के पुलिस क्वार्टर में रहने वाले 12वीं के छात्र के साथ राली चौहान घेसुपुर मार्ग काली नदी के पास ट्यूबवेल पर नहाने गया था। भावनपुर पुलिस के मुताबिक, जब वे मौके पर पहुंचे तो ट्यूबवेल के पास गगन का शव पड़ा था। उसकी कनपटी पर बायीं तरफ गोली लगी थी। बाएं हाथ में तमंचा पकड़ा था। एक दोस्त वहीं मौजूद था और दूसरा दोस्त जा चुका था। एक के पिता देहात के एक थाने में दरोगा हैं, दूसरे के पिता सेना से रिटायर्ड हैं। गगन के तहेरे भाई शिवम तेवतिया ने दोनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों का रोकर बुरा हाल
गगन की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मां बबीता, छोटा भाई अंकुश, पिता देवेंद्र का रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

पुलिस बोली, हनी ट्रैप में भी फंस चुका है गगन
पुलिस के मुताबिक, कुछ समय पहले एक महिला ने गगन को हनी ट्रैप में फंसा लिया और डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी वह लगातार फोन करके पैसा ऐंठा करती थी, जिसको लेकर गगन तनाव में था। गगन के मोबाइल में कुछ सबूत भी इसके मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

किसी युवती को भेजा मैसेज
पुलिस को गगन के मोबाइल में एक मैसेज मिला है, जिसको उसने किसी युवती को भेजा है। लिखा है कि मुझे माफ कर देना। मैंने आपसे वादा किया था, हमेशा आपके साथ रहूंगा। मैं आपके बिना जीना नहीं चाहता। तुम मुझे बहुत पसंद हो। अगले जन्म में हम जरूर मिलेंगे। सच्ची में आपसे बहुत प्यार करता हूं। प्लीज मुझे माफ कर देना। लव यू। प्लीज मम्मी-पापा का ध्यान रखना। तुम सच में बहुत अच्छी हो बिल्कुल भी मत रोना। यह मैसेज गगन ने भेजा है या उसके दोस्तों ने हत्या करने के बाद भेजा है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।

मां मैं अपनी जिंदगी से काफी परेशान हूं
दूसरा वॉयस मैसेज मोबाइल में दोस्त के मोबाइल पर किया गया है। इसमें लिखा है कि मां मैं अपनी जिंदगी से काफी परेशान हो चुका हूं। अब मैं जीना नहीं चाहता।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें

हिरासत में बैठा दोस्त बोला, मुझसे कहा- मैसेज देख ले और मार ली गोली
हिरासत में बैठे गगन के दोस्त ने पुलिस को बताया कि गगन ने उससे कहा कि तुझको एक वॉयस मैसेज भेजा है। इसको मेरी मम्मी को भेज देना। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता गगन ने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस दूसरे दोस्त के मोबाइल की सीडीआर भी देखेगी। पुलिस जांच करेगी कि मोबाइल में बताया गया मैसेज आया था, या फिर कोई कहानी गढ़ी गई है। मोबाइल में जो मैसेज युवती को भेजा गया है, वह मरने से कितनी देर पहले का है, इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: CHC में तड़पती रही दुष्कर्म पीड़िता, नहीं पसीजा अफसरों का दिल, खुले में मृत बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed