फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   126 couples tied the knot

Meerut News: शादी के बंधन में बंधे 126 जोड़े

Thu, 12 Mar 2026 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
126 couples tied the knot
धूमधाम से हुआ मेरठ और बागपत के श्रमिक परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह
विज्ञापन

मेरठ के 122, बागपत से चार जोड़े शादी के बंधन में बंधे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। श्रम विभाग में पंजीकृत कर्मचारियों की बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम गोकुलरोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया। इसमें मेरठ और बागपत जिले के 126 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।

विवाह के लिए कुल 150 आवेदन मिले थे लेकिन 126 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इसमें मुस्लिम और हिंदू दोनो समुदाय के जोड़े शामिल रहे। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण योजना की जानकारी दीं। बताया कि ऐसे परिवारों के सेहत कार्ड बनाए जाएंगे। इससे लोगों को सेहत, आपातकाल दुर्घटना बीमा की राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में लखनऊ से आए उपश्रमायुक्त शेर सिंह मौजूद रहे। उपश्रमायुक्त मेरठ राजेश मिश्रा ने लोगों से आवाहन किया कि पंजीकृत कर्मचारी समय- समय पर अपना शुल्क जमा कराते रहें और योजनाओं का लाभ लेते रहें। सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा, श्रम प्रर्वतन अधिकारी रघुबर यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे। विभाग की ओर से आर्थिक मदद के लिए एक सप्ताह के अंदर 85 हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed