फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बदनामी से बचने के लिए प्रेमिका ने की थी हत्या

बदनामी से बचने के लिए प्रेमिका ने की थी हत्या

Sat, 27 Apr 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
बदनामी से बचने के लिए प्रेमिका ने की थी हत्या
बदनामी से बचने के लिए प्रेमिका ने की थी हत्या
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
मेडिकल पुलिस ने मिलिट्री फार्म में हुई हत्या का किया खुलासा
मेरठ।
विगत 22 अप्रैल को मिलिट्री फार्म में युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या बदनामी से बचने के लिए उसकी प्रेमिका ने ही कराई थी। हत्या में महिला की बेटी का प्रेमी भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि 22 अप्रैल को मेडिकल थाना क्षेत्र के मिलिट्री फार्म में औरंगशाहपुर डिग्गी निवासी राजीव उर्फ राजू की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना के दो दिन बाद मृतक राजीव की पत्नी आरती ने शक के आधार पर राजीव के साथ काम करने वाली महिला शमीम पत्नी बहादुर और मुसाहिद पुत्र नेक मोहम्मद निवासी औरंगशाहपुर डिग्गी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि मिलिट्री फार्म में काम करने के दौरान राजीव और शमीम के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। वह शमीम को भी पत्नी की तरह रखता था। इसी दौरान शमीम की बेटी के मुसाहिद नाम के युवक से प्रेम संबंध हो गए। इस बात का राजीव ने विरोध किया। आये दिन इसको लेकर राजीव और शमीम में विवाद होता था। कई बार उसने मारपीट भी की। शमीम को बेटी की बदनामी का डर सताने लगा। इसी बीच उसने मुसाहिद के साथ मिलकर राजीव की हत्या की योजना बना ली। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर शमीम और मुसाहिद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाकर दबाया गला
वारदात की रात करीब 10 बजे शमीम और मुसाहिद राजीव को बुलाकर मिलिट्री फार्म ले गए। उन्होंने पहले उसे शराब पिलाई। नशे में धुत होने पर उसे चारपाई पर लिटा दिया। उसके बाद प्लास्टिक की रस्सी से दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फरार होने से पहले रस्सी को एक गड्ढे में दबा दिया।

सबसे पहले आरोपियों ने देखा शव
हत्या के बाद सबसे पहले शमीम ने राजीव का शव देखने की बात कही। उसी ने जाकर आरती को बताया। यही नहीं मुसाहिद ने भी पुलिस को जानकारी दी थी कि राजीव का शव फंदे पर लटका था, जो उसने नीचे उतारा था। दोनों की कहानी किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed