{"_id":"5b05d7e14f1c1be5408b75c4","slug":"121527109601-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर एमडी से मिले ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर एमडी से मिले ठेकेदार
Updated Thu, 24 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर पीवीवीएनएल एमडी से मिले ठेकेदार
मेरठ। बुधवार को पश्चिमांचल पावर कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने ठेकेदारों की मांगों को लेकर पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन से उनके ऑफिस में मुलाकात की। एसोसिएशन अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने बताया कि गत 24 मार्च 2018 को पत्र के माध्यम से बिजली विभाग को समस्याओं से अवगत कराया गया था। लेकिन अभी तक उनका निस्तारण नहीं किया गया है। अब ठेकेदारों से लेबर से संबंधित कई तरह का प्रफोर्मा मांगकर प्रताड़ित किया जा रहा है। ठेकेदार दीपक राणा ने बताया कि ई-टेंडरिंग से पूर्व रुकी हुई फाइलों का निस्तारण करने का 15 अप्रैल तक का समय मांगा गया था, लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि शासन द्वारा अब 10 लाख तक के कामों को ई-टेंडरिंग से मुक्त किया गया है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने इस संबंध में एमडी को मांग ज्ञापन सौंपा। एमडी ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर निर्मल कुमार, दिनेश चौधरी, पंकज सिंह, रघुराज सिंह, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र कुमार, सुनील शुक्ला आदि मौजूद रहे।