{"_id":"5abea20e4f1c1bd6618b496f","slug":"121522442766-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान कब्जाया, कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काट रहा फौजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान कब्जाया, कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काट रहा फौजी
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अम्हेड़ा में फौजी के मकान पर कब्जा
गंगानगर। अम्हेड़ा गांव में एक महिला ने फौजी के मकान पर कब्जा कर रखा है। फौजी करीब एक सप्ताह से कार्रवाई की मांग को लेकर गंगानगर थाने के चक्कर काट रहा है। मामले में एसएसपी ने भी थाने को कार्रवाई के आदेश दिए। लेकिन थाना पुलिस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। फौजी ने आईजी से मामले की शिकायत करने की बात कही है।
मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी पंचम सिंह असम रायफल्स में कॉस्टेबल हैं। परिवार भी उन्हीं के साथ रहता है। गंगानगर निवासी एक रिश्तेदार के माध्यम से पंचम ने अम्हेड़ा गांव में 24 लाख रुपये में एक मकान खरीदा था। मकान का बैनामा कराकर वह असम चले गए। मकान की चाभी प्रापर्टी डीलर को सौंप दी। पंचम के मुताबिक डीलर ने मकान एक महिला को किराये पर दे दिया। आरोप है कि सात माह से महिला ने न तो मकान का किराया दिया और न ही बिजली का बिल चुकाया। जब उसने मकान खाली करने को कहा तो महिला ने इनकार कर दिया। मामले में फौजी ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने गंगानगर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। लेकिन पिछले 23 मार्च से फौजी थाने के चक्कर काट रहा है। उसका आरोप है कि एक दरोगा से कार्रवाई के लिए कहा तो दरोगा ने कहा कि जाओ फौज ही मकान खाली करा देगी।
खास बातें:
कार्रवाई के लिए गंगानगर थाने का एक सप्ताह से काट रहा चक्कर