फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   119 Corona patients, including five-year-old child found

पांच साल के बच्चे समेत कोरोना के 119 मरीज मिले

Sat, 12 Dec 2020 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
119 Corona patients, including five-year-old child found
मेरठ। जिले में कोरोना के शुक्रवार को 119 नए मरीज मिले। पुलिस लाइन में 5 वर्ष का बच्चा संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि 5112 लोगों के सैंपलों की जांच की गई थी। मरीजों में सरकारी सेवारत कर्मचारी, उद्यमी, छात्र, श्रमिक, महिलाएं, किसान, पेंशनर शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 19455 पहुंच गई है। 382 की मौत हो चुकी है। 17028 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2045 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट कराया जा रहा है। शुक्रवार को 135 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

11 दिन में 11 की मौत
कोरोना संक्रमण से दिसंबर के 11 दिनों में 11 मरीजों की मौत हुई है। 30 नवंबर तक कोरोना से जिले में 371 मरीजों की मौत हुई थी। 17, 869 मरीज पॉजिटिव मिले थे। इस माह अभी तक 11 दिनों में मौत की संख्या में कमी आई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि मौत का आंकड़ा कम हुआ है। यह अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति तनेजा की रिपोर्ट निगेटिव
सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा और उनकी पत्नी डॉ. सविता तनेजा की कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना पॉजीटिव आने के बाद से उनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। कैंपस में लगातार कर्मचारियों-शिक्षकों की कोविड-19 की जांच कराई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज को प्लाज्मा निकालने की अनुमति मिली
मेरठ। मेडिकल कॉलेज को शुक्रवार को प्लाज्मा निकालने की अनुमति मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर लाइसेंसी अथॉरिटी लखनऊ से अनुमति मिल गई है। प्लाज्मा निकालने की मशीन पहले ही आ गई थी।

मेडिकल में अपनी मशीन के लिए काफी समय से शासन से मांग की जा रही थी। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना के जो मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और ठीक हुए 28 दिन हो चुके हैं। वह 3 महीने तक प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं। इन मरीजों की लगातार सूची तैयार की जा रही है। मशीन करीब 20 लाख रुपये की कीमत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed