फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कबट्टा में तनाव बरकरार, छिटपुट घटनाएं जारी

कबट्टा में तनाव बरकरार, छिटपुट घटनाएं जारी

Sat, 11 May 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
कबट्टा में तनाव बरकरार, छिटपुट घटनाएं जारी
कबट्टा में तनाव बरकरार, छिटपुट घटनाएं जारी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव कबट्टा में पांच दिन से जाट समाज एवं अनुसूचित जाति के लोगों में विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। जिसमें अनुसूचित जाति पक्ष के युवकों पर जाट समाज के एक ग्रामीण के घर में घुसकर मारपीट एवं महिला से अभद्रता करने का आरोप था। इस बाबत आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। इसकी जानकारी अनुसूचित जाति पक्ष को हुई तो उस पक्ष की करीब दर्जनभर महिलाएं तहरीर लेकर थाना पहुंची। हालांकि पुलिस ने किसी भी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

पुलिस के इस रवैए के चलते बुधवार रात्रि में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव तथा फायरिंग हुई थी। जिसमें अनुसूचित जाति पक्ष ने जाट समाज के ग्राम प्रधान समेत कई युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब वहीं, जाट पक्ष का आरोप है कि पथराव एवं फायरिंग के मामले में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। मामला जातीय संघर्ष का होने पर काफी संख्या में फोर्स गांव पहुंची थी। संघर्ष में अनुसूचित समाज की एक महिला समेत तीन लोग चोटिल हुए थे। यहां बृहस्पतिवार को जाट समाज के दो युवक दुकान पर कुछ सामान लेने गए तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हालांकि पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। उधर, अनुसूचित जाति पक्ष का आरोप है कि शुक्रवार को दलित समाज का पंकज अपने दोस्त के साथ गांव आ रहा था। उनकी बाइक दूसरे मोहल्ले से निकली तो उसे रोकने का प्रयास किया। इस कारण गांव में अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, जाट समाज के लोगों का कहना है कि बुधवार रात्रि में दोनों पक्षों में पथराव एवं फायरिंग हुई। उनकी ओर से भी रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।
अभी गांव में तनाव है। इसलिए पुलिस तैनात है। जल्द ही दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर बात की जाएगी। -आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed