{"_id":"5cd5e5a3bdec2207903d5160","slug":"11557521827-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में कर्मचारियों की दम घुटने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में कर्मचारियों की दम घुटने से हुई थी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में कर्मचारियों की दम घुटने से हुई थी मौत
जानीखुर्द। भोला झाल पर बृहस्पतिवार रात कार में मृत मिले विद्युत निगम के कर्मचारियों की मौत दम घुटने से हुई। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चला है। वहीं, पुलिस ने आगे की जांच के लिए दोनों का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।
भोला स्थित बिजलीघर के सामने बृहस्पतिवार की रात दो व्यक्ति एक बंद टाटा इंडिको कार में मृत मिले थे। उनकी शनाख्त ब्रजपाल (45) पुत्र राम सिंह निवासी अब्दुल्लापुर और नरेंद्र त्यागी (55) पुत्र बाबूराम निवासी फाजलपुर कंकरखेड़ा के रूप में हुई थी। ब्रजपाल उद्योगपुरम परतापुर के ऊर्जा निगम के एसडीओ का चालक था। नरेंद्र त्यागी इसी बिजलीघर पर गार्ड था। घटना की जांच को फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। आशंका है कि दोनों शराब पीने के बाद कार की खिड़की बंद कर एसी चलाकर सो गए। इस दौरान कार में आक्सीजन की कमी हो गई। जांच में दोनों की मौत कार में आक्सीजन की कमी के चलते दम घुटने से होना बताई। दोनों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार शर्मा के अनुसार रिपोर्ट में दोनों की मौत आक्सीजन की कमी से होना बताया है। उनका विसरा सुरक्षित रख लिया है। उसे जांच के लिए निवाड़ी गाजियाबाद लैब भेजा जाएगा।