फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने का आह्वान

स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Sat, 16 Feb 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने का आह्वान
सरूरपुर। जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में महान विचारक एवं समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उनके जीवन दर्शन को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने संभाषण, गीतों एवं नाटकों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य डॉ. जय भगवान सिंह ने कहा कि ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर कुशल बुद्धि बालक ने किशोरावस्था में वेद-उपनिषद का चिंतन, मनन एवं अध्ययन किया। प्रेरणा के जागरण से वह घर से निकल गए और भारत भ्रमण करते हुए समस्त धार्मिक ग्रंथों में व्याप्त पाखंडों के उन्मूलन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। योग, कुश्ती में महारथ हासिल करने वाले आचार्य विरजानंद ने उत्तराधिकारी आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सत्यार्थ प्रकाश के रचयिता, महान कर्म योगी ने भारतीय समाज को वेदों की ओर लौटो का संदेश दिया। इन्होंने समाज में व्याप्त नारी अशिक्षा, सती प्रथा, छुआछूत, मूर्ति पूजा का विरोध किया। साथ ही समाज में नारी शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह, समानता व सेवा को सर्वोपरि धर्म बताया। स्वामी सत्य का ज्ञान, दया ,परोपकार एवं गौ सेवा में हिंदू मुस्लिम एकता के पक्षधर थे। गोष्ठी का संचालन मुकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed