{"_id":"5b0dbfc54f1c1ba06e8b5471","slug":"11527627717-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में खिलाड़ियों ने लगाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में खिलाड़ियों ने लगाया दमखम
Updated Wed, 30 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। उप्र राज्य एथलेटिक्स द्वारा आयोजित 26वीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के समापन के दौरान फाइनल मुकाबलों में मंगलवार को खिलाड़ियों ने दमखम लगा दिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने अपनी स्पर्धाओं पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में बाराबंकी 68 अंक पाकर ओवरऑल चैंपियन बना। जबकि ओवर ऑल रनरअप 49 अंक लेकर इलाहाबाद रहा। मैंस विनर जेपीनगर, मैंस रनरअप इलाहाबाद, बेस्ट एथलीट मैन में बनारस के जितेंद्र यादव, बेस्ट एथलीट वुमन 400 मीटर में प्राची रही।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन वाकिंग रेस, हाई जंप, दौड़, बाधा दौड़ सहित खेलों में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। सुबह पांच बजे से ही प्रतियोगिताओं की शुरूआत हो गई थी। समापन के दौरान विद्या भारती के तपन सिंह ने विजेताओं को मेडल वितरण किये। समापन के दौरान योजना कमेटी चेयरमैन आशुतोष भल्ला, आयोजक सचिव राजाराम अत्री, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, उप्र एथलेटिक्स सचिव पीके श्रीवास्तव, उप्र बॉडी बिल्डिंग सचिव विनोद शर्मा, एथलेटिक्स कोच जयवीर सिंह, उप्र पुलिस कोच योगेंद्र सिंह, लक्ष्यराज त्यागी, सतीश पंडित, जयप्रकाश, भूपेंद्र यादव अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये रहे सभी परिणाम
बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उप्र एथलेटिक्स संघ के गौरव प्रथम, 200 मी. दौड़ में अलीगढ़ के चौ. पलेंद्र कुमार प्रथम, 400 मी. दौड़ में मेरठ के रविंद्र प्रथम, 800 मी. दौड़ में जेपीनगर के प्रशांत कुमार प्रथम, 1500 मी. दौड़ में जेपीनगर के प्रशांत प्रथम, पांच किमी दौड़ में बनारस के राजा भारद्वाज प्रथम, दस किमी दौड़ में इलाहाबाद के अनिल कुमार प्रथम, तीन किमी बाधा दौड़ में इलाहाबाद के अमित कुमार प्रथम, 110 मीटर बाधा दौड़ में यूपी पुलिस के सचिन कुमार प्रथम, 400 मी. बाधा दौड़ में बाराबंकी के प्रतीक कुमार पांडव प्रथम, हाईजंप में बाराबंकी के अभिमन्यु सिंह प्रथम, पोल वाल्ट में बाराबंकी के कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह प्रथम, लांग जंप में बनारस के जितेंद्र यादव प्रथम, ट्रिपल जंप में जेपीनगर के पुनीत कुमार प्रथम, डिस्कस थ्रो में बाराबंकी के दिलयोगी प्रथम, हेमर थ्रो में इलाहाबाद के चंद्रोदय यादव प्रथम, जेवलिन थ्रो में गौरव नेहरा प्रथम, शॉटपुट में इलाहाबाद के रामचंद्र यादव प्रथम, 400 मी. रिले में जेपी नागर प्रथम, 10 किमी वाकिंग रेस में सहारनपुर के अंकित कुमार प्रथम रहे।
बालिका वर्ग में 100 मी. दौड़ में लखनऊ की विजया कुमारी प्रथम, 200 मी. में बुलंदशहर की प्राची प्रथम, 400 मी. दौड़ में बुलंदशहर की प्राची प्रथम, 800 मी. दौड़ में यूपी पुलिस की डिंपल सिंह प्रथम, 1500 मी. दौड़ में सहारनपुर की छवि यादव प्रथम, पांच किमी दौड़ में यूपी पुलिस की डिंपल यादव प्रथम, दस किमी दौड़ में मुजफ्फरनगर की अर्पिता प्रथम, 100 मी. हर्डल में बाराबंकी की रितिका सिंह प्रथम, 400 मी. हर्डल में बाराबंकी की वंदना शर्मा प्रथम, हाईजंप में बाराबंकी की शालू सिंह प्रथम, लांगजंप में शिवानी सिंह प्रथम, ट्रिपल जंप में आगरा की खुशबू प्रथम, डिस्कस थ्रो में मेरठ की शिवानी प्रथम, हेमर थ्रो में जेपीनगर की निधि प्रथम, जेवलिन थ्रो में इलाहाबाद की पूनम पाल प्रथम, शॉटपुट में इलाहाबाद की पिंकी रावत प्रथम, 400 मी. रिले में बाराबंकी की बाराबंकी ए टीम प्रथम, दस किमी वाकिंग रेस में इलाहाबाद की राखी खुशबाला प्रथम रहीं।
खास बातें:
- बाराबंकी बना ओवर ऑल एथलेटिक्स चैंपियन
- 26वीं उप्र राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन
- अलग-अलग खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का रहा जलवा