फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कानून-व्यवस्था सुधारने की जरूरत: राज्यपाल

कानून-व्यवस्था सुधारने की जरूरत: राज्यपाल

Fri, 19 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था सुधारने की जरूरत: राज्यपाल
कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत: राज्यपाल
विज्ञापन


मोदीनगर। प्रदेश राज्यपाल राम नाईक का मानना है कि सूबे की कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पश्चिम उत्तर में कानून व्यवस्था को लेकर पहली बार राज्यपाल ने प्रतिक्रिया दी है। राज्यपाल मोदीनगर में डॉ. केएन मोदी फाउंडेशन के 25वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आए थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस ने राज्यपाल से सवाल पूछा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है तो दूसरी ओर बेटियों के साथ हत्या व अपहरण जैसे अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था में अहम सुधार की आवश्यकता है। हालांकि साथ में उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब भी कानून व्यवस्था में सुधार का सुझाव उन्होंने दिया था। कानून व्यवस्था पर इससे अधिक राज्यपाल ने नहीं बोला। दीक्षांत समारोह के 35 मिनट के संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को सफलता के चार मंत्र बताए। छात्रों से कहा हमेशा मुस्कराते रहो, अच्छे काम की प्रशंसा करो, किसी की अवमानना न करो और हमेशा और बेहतर करने की कोशिश करो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed