{"_id":"59cac1214f1c1bac538b4993","slug":"11506459937-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म के खिलाफ क्षत्रिय समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म के खिलाफ क्षत्रिय समाज में आक्रोश
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावती में महारानी पद्मिनी के चरित्र को गलत रूप से प्रस्तुत करने पर क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई के बैनर तले कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका गया।
महासभा के जिलाध्यक्ष ठा. कुलदीप तोमर ने बताया कि महारानी पद्मिनी ने अलाउद्दीन खिलजी के हाथों न पड़ अपने आपको जीवित ही अग्नि को समर्पित कर दिया था। महारानी पद्मिनी क्षत्रियों का नहीं बल्कि पूरे हिंदू धर्म का गौरव है। उन्होंने कहा कि भंसाली ने जिस प्रकार इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर फिल्म में महारानी पद्मिनी का गलत ढंग से चित्रण किया है वो स्वीकार्य नहीं है। यदि इस फिल्म का प्रसारण मेरठ जिले में हुआ तो हिंदू आंदोलन कर फिल्म के संचालन को रोकने पर मजबूर होंगे। उन्होंने फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस संबंध एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को दिया। गौरव चौहान, गगन सोम, तेज बहादुर, अर्चित चौहान, प्रवीण राणा, यश चौहान, नेमू पंडित, सागर यादव, निशांत चौहान, करण तोमर, अमित चौहान, राहुल तोमर आदि मौजूद रहे।