{"_id":"5ce06847bdec2207237e2bdf","slug":"111558210631-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाध्यक्ष करेंगी पहल, कैंट के आठ स्कलों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाध्यक्ष करेंगी पहल, कैंट के आठ स्कलों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हाउस टैक्स प्रकरण सुलझाने को बनाई जाएगी नीति
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के विरोध में कैंट बोर्ड के खिलाफ कई वर्षों से कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे स्कूलों के लिए अब उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने पहल की है। उन्होंने शुक्रवार को मध्य कमान के प्रधान निदेशक बीएस राजेश्वर की स्कूल मालिकों से मुलाकात कराई। अब वह इसके लिए अलग से नीति बनाने की पहल करेंगी।
उन्होंने कहा कि इनका मामला निपट जाने के बाद स्कूलों को राहत मिलेगी और कैंट बोर्ड का राजस्व भी बढ़ेगा। बता दें, कई वर्षों पहले कैंट बोर्ड की तरफ से बिना किसी सूचना के प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोत्तरी कर दी गई थी। जिसके बाद कैंट क्षेत्र के स्कूल संचालक कोर्ट चले गए थे। उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने बताया कि इस प्रकरण पर वह बोर्ड सदस्यों के साथ मिलकर इस मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगी। जिससे स्कूल भी अपने निर्माण को आगे बढ़ा सकें। बता दें, कैंट क्षेत्र में पड़ने वाले सभी स्कूल शहर के चर्चित स्कूलों में से हैं। इन स्कूलों पर शहर निवासियों की नजरें लगी रहती हैं। इसी को देखते हुए उपाध्यक्ष ने बोर्ड बैठक में चर्चा करने का फैसला लिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले में समय जरूर लगेगा लेकिन कोशिश की जाएगी तो मामला सुलझ जाएगा।
इन स्कूलों को मिलेगी राहत
मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग, गर्ल्स, दीवान पब्लिक स्कूल, गुरुतेग बहादुर स्कूल, सोफिया, सेंट मेरी स्कूल, सेंट जोंस स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चिराग पब्लिक स्कूल शामिल हैं।