{"_id":"5cb1fdcabdec22143b6f2039","slug":"111555168714-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ हुआ भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ हुआ भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के ग्राम लोधीपुर शोभन में सात दिवसीय जन कल्याणार्थ सतकुंडीय मारुति महायज्ञ एवं भागवत महापुराण कथा तथा रासलीला के कार्यक्रम में पहले दिन 101 महिलाओं और कन्याओं द्वारा गांव में कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद 14 पति-पत्नी के जोडे़ से यज्ञ किया गया। दोपहर को संगीतमय भागवत कथा और शाम को श्रीकृष्ण लीला का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
लोधीपुर संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत रामदास जी महाराज ने बताया कि क्षेत्र की शांति के लिए लोगों के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वृदांवन के कथा वाचक श्रवण कुमार तिवारी तथा पंडित प्रदीप कुमार शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पूजा कराई गई। महाराज ने बताया कि इस महायज्ञ में परिक्रमा का बहुत बड़ा महत्व है। जो लोग महायज्ञ के दौरान परिक्रमा करते हैं वे हमेशा खुशहाल रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की 101 महिलाओं और कन्याओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली। भागवत कथा के बाद मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर जयवीर चौधरी, सतेंद्र मोरल, डॉ. मनोज अघाना, रामवीर सिंह, संजीव गोस्वामी, शिवकुमार गोस्वामी, दिनेश मोरल, अनिल मोरल, मनोज नानपुर कुशल अख्खापुर तथा करीब दो दर्जन गांव के लोग मौजूद रहे।