{"_id":"5b845c8442c792466d282a40","slug":"111535401092-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहटा रोड पर पीडब्ल्यूडी ने लगाई दीवार, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहटा रोड पर पीडब्ल्यूडी ने लगाई दीवार, लोगों में रोष
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। खस्ता हाल रोहटा रोड को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने सोमवार को मार्ग के एक हिस्से पर ईंटे रखकर उसे बंद कर दिया। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। वहीं व्यापारियों ने मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन करने की बात कही है।
गड्ढों में तब्दील रोहटा रोड को बनाने के लिए पिछले साल आंदोलन भी हुआ था। पीडब्ल्यूडी तीन बार सड़क निर्माण का बजट प्रस्ताव शासन को भेज चुका है, लेकिन लोगों को इस परेशानी से निजात नहीं मिली। सड़क की इस कदर हालत खराब है कि वहां पैदल चलना भी मुश्किल है। कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं पानी की निकासी के लिए नगर निगम ने सड़क किनारे करीब दो किमी. नाला निर्माण शुरू कराया था, लेकिन वो बीच में ही रुक गया। समाज सेवी दुष्यंत रोहटा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क निर्माण तो कराया नहीं, लेकिन सड़क के बीचों बीच ईंटें रखकर मार्ग को बंद कर दिया। लोगों ने बताया कि नाला निर्माण न होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है। नाले में रुका पानी गलियों में भरा है। वहीं लोगों ने नाला निर्माण स्थल पर मिट्टी डलवा दी। दुष्यंत रोहटा का कहना है कि जल्द ही अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण का बजट प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बरसात के बाद सड़क को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। जिस स्थान पर ईंटें लगाई गई हैं वहां सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। पानी भरा है। वहां दुर्घटना हो सकती है। इसलिए रास्ता बंद किया गया है।