फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा की बैठक में हंगामा

भाजपा की बैठक में हंगामा

Tue, 17 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में हंगामा
हम कार्यकर्ता हैं बंधुआ मजदूर नहीं
विज्ञापन

मेरठ।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश अब लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देने आए प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि पार्टी रोज नए काम बताती है, लेकिन कार्यकर्ताओं के सम्मान की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं है। अधिकारी कार्यकर्ताओं की सुनना तो दूर उल्टे उनका मर्दन करने में तुले हैं। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष चुप्पी साधते नजर आए।
मंगलपांडे नगर स्थित एक होटल में आयोजित महानगर कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती से लेकर 5 मई तक पार्टी का ग्राम स्वराज अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। जिसमें प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसलिए कार्यकर्ता इन सभी कार्यक्रमों में पूरे उत्साह से सहभागिता करें। उन्होंने कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमें 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट जाना है।
विज्ञापन

नवाब सिंह नागर के संबोधन समाप्त करते ही महानगर मंत्री प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता सिर्फ काम ही करेगा या उसका सम्मान भी रखा जाएगा। हम कार्यकर्ता हैं, कोई बंधुआ मजदूर नहीं। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त पूरी तरह भाजपाइयों को ही निशाने पर रखते हुए अवैध निर्माण के नाम पर कार्रवाई करा रहे हैं। जबकि इस महानगर का अधिकांश व्यापारी भाजपा का है, लेकिन जिस तरह उनका उत्पीड़न हो रहा है, वह पार्टी की छवि को लगातार कमजोर कर रहा है। इस बीच कार्यकर्ताओं ने प्रवीण अग्रवाल की हां में हां मिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार में हमारा ही सम्मान नहीं हो रहा है। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री सहित अन्य मंत्रियों पर भी आरोप लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि रविवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में आये थे, लेकिन उनकी तरफ से महानगर अध्यक्ष तक को सूचना नहीं थी। शहर में तमाम मंत्री व्यक्तिगत कार्यक्रमों में आते हैं, लेकिन पार्टी संगठन को प्रशासन की तरफ से सूचना मिलती है, जो गलत तरीका है।

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग व संचालन महानगर महामंत्री संजय त्रिपाठी ने किया। विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, जयकरण गुप्ता, चरण सिंह लिसाड़ी, सतीश गर्ग, अजय गुप्ता, हेमा पंत, विवेक रस्तोगी, ललित नागदेव, मयंक जैन, सीमा श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, राजीव गोयल, सुरेंद्र बढ़ाना, अंकित सिंघल, लिटिल बिश्नोई, राखी त्यागी, गजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed