फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुरुष नसबंदी में मेरठ दूसरे नंबर पर

पुरुष नसबंदी में मेरठ दूसरे नंबर पर

Fri, 23 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पुरुष नसबंदी में मेरठ दूसरे नंबर पर

विज्ञापन

पुरुष नसबंदी में मेरठ दूसरे नंबर पर
मेरठ। प्रदेश में पुरुष नसबंदी में मेरठ दूसरे नंबर पर रहा है। यहां पिछले एक साल में 180 पुरुषों ने नसबंदी कराई है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रशस्ति पत्र दिए गए। पुरुष नसबंदी में पहले नंबर पर इलाहाबाद रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में पुरुष नसबंदी के संतुष्ट लाभार्थी व प्रेरक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरुष नसबंदी के संतुष्ट लाभार्थियों, पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करने वाले सभी प्रेरकों तथा एनएसवी सेटेलाइट सेंटर के कोआर्डिनेटर अखिलेश कुमार को सीएमओ ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि वे सभी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए इतना बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा, क्योंकि पुरुष नसबंदी महिलाओं की नसबंदी की अपेक्षा बहुत सरल होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च के अंत तक सभी को कम से कम एक-एक पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करके उसकी नसबंदी करवानी है, जिससे जनपद पहले नंबर पर पहुंचे। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा, फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम ऑफिसर जितेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
प्रदेश में इलाहाबाद नंबर एक, सीएमओ ने टीम को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed