फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीसीएसयू ब्लैक सूची वालों पर कसेगी शिकंजा

सीसीएसयू ब्लैक सूची वालों पर कसेगी शिकंजा

Tue, 05 Feb 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू ब्लैक सूची वालों पर कसेगी शिकंजा
ब्लैक लिस्टेड छात्रों पर शिकंजा कसेगा सीसीएसयू
विज्ञापन

गेट पर चस्पा होगी सूची, शिक्षकों व कर्मचारियों को जारी होंगे वाहन पास
प्रतिबंधित स्टूडेंट्स के खिलाफ होगी पुलिस कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
कैंपस में गुंडागर्दी करने वालों पर सीसीएसयू प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले पांच साल में ब्लैक लिस्टेड छात्रों की इंट्री पर कैंपस में रोक लगेगी। जिनका प्रवेश प्रतिबंधित है, उनकी एक सूची गेट पर भी चस्पा की जाएगी। इस सूची मेडिकल पुलिस को भी दी जाएगी। शिक्षकों और कर्मचारियों को वाहन पास जारी किए जाएंगे। नए सत्र से छात्रों को भी कैंपस लाने वाले वाहनों का ब्योरा देना पड़ेगा।
करीब 222 एकड़ में फैले चौधरी चरण सिंह विवि में तीस से ज्यादा विभाग हैं। तीन हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। कैंपस की सुरक्षा में करीब 33 लाख रुपये महीना खर्च किया जाता है। इसके बाद भी कैंपस में मारपीट और फायरिंग की घटनाएं होती रही हैं। इस पर रोक लगाने के लिए दो माह पहले विवि प्रशासन ने रिटायर्ड सैनिकों को सिक्योरिटी में लगाने का निर्णय लिया। फिलहाल 57 रिटायर्ड सैनिकों को लगाया गया है।
विज्ञापन

माहौल सुधारने को बनाया नया खाका
कैंपस में माहौल सुधारने के लिए अब प्रोक्टोरियल बोर्ड ने नया खाका तैयार किया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह ने बताया कि कैंपस में पिछले पांच साल में जितने भी छात्र अनुशासनात्मक कार्रवाई के चलते ब्लैक लिस्टेड किए गए हैं, उनकी सूची अपडेट करा रहे हैं। इस सूची को मेडिकल पुलिस को दिया जाएगा। विवि गेट पर भी लगवाया जाएगा। इसमें 25 से ज्यादा युवक शामिल हैं। जांच में पता चला है कि कई घटनाओं में ये युवक लिप्त रहे हैं। इन पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा। ऐसे छात्र अगर कैंपस में मिलें तो इनके खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी लगाने पर हो रहा विचार
कैंपस में बाहरी वाहनों पर लगाम लगाने के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों को वाहन पास जारी होंगे। नए सत्र से छात्रों के कैंपस लाए जाने वाले वाहनों के नंबर भी नोट कराए जाएंगे। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि अन्य कामों के लिए बाहर से आने वाले छात्रों के वाहनों के लिए गेट पर ही पार्किंग के लिए विचार चल रहा है। मुख्य स्थानों पर अच्छी क्वालिटी वाले सीसीटीवी बढ़ाने पर विचार चल रहा है। सुरक्षा प्लान को लेकर हुई बैठक में प्रो. जितेंद्र ढाका और डॉ. प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
डिग्गी का रास्ता बड़ा सिरदर्द
कैंपस में डिग्गी गांव की तरफ से एक रास्ता बना है। इस पर विवि कोेर्ट में एक बार मुकदमा भी जीत चुका है। अक्सर घटना करने के बाद छात्र इसी रास्ते से फरार होते हैं। ऐसे में इस रास्ते का हल निकाल लिया जाए तो कैंपस के माहौल में काफी सुधार आएगा।

दलालों पर भी कराएंगे कार्रवाई
कैंपस में गोपनीय विभाग के आसपास दलाल भी घूमते हैं। ये बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं से काम कराने के नाम पर रकम ऐंठने का काम करते हैं। विवि प्रशासन ऐसे दलालों को भी चिन्हित कराकर उनके नाम भी मेडिकल पुलिस को देगा। अनुशासनात्मक कार्रवाई में शामिल छात्रों को निष्काषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed