{"_id":"5b3d37b14f1c1b8d288b4a07","slug":"101530738609-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2674 पात्रों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2674 पात्रों का हुआ चयन
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीडीओ आर्यका अखौरी ने बुधवार को विकास भवन में लोक सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के वंचित पात्र को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएं।
सीडीओ ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विभिन्न पेंशन आदि योजनाओं पर काम किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन कार्ड के 2068, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन के 164, पेंशन योजनाओं के 442 कुल 2674 लाभार्थियों को चयनित किया गया। यह अभियान 10 जुलाई तक चलेगा। प्रथम चरण में यह 12 विकास खंडों की 60 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह चरण पूर्ण होने के बाद अगले चरणों में जनपद के अन्य ग्रामों में भी अभियान चलाकर पात्रों को चयनित किया जाएगा।