{"_id":"5b2026ce4f1c1b64068b5e0c","slug":"101528833742-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर डीएम से की पूर्ण व्यवस्\nथा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर डीएम से की पूर्ण व्यवस् था की मांग
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर डीएम से की पूर्ण व्यवस्था की मांग
मेरठ। ईद के 2-3 दिन रह गए हैं। इसे देखते हुए शहर जमियत उलेमा हिंद का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद कराए जाने की मांग की। जमियत के शहर अध्यक्ष एवं नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि ईदुल फितर की नमाज मुख्य रूप से शाही ईदगाह दिल्ली रोड, रेलवे रोड मनसबिया, नई ईदगाह नूरनगर लिसाड़ी रोड पर नमाज होती है। इसके अतिरिक्त बाले मियां नौचंदी, मस्जिद इमलियान, खैरनगर स्थित हौजवाली मस्जिद सहित शहर क्षेत्र की अन्य बड़ी मस्जिदों में भी ईद की नमाज होती है। शहर अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से डीएम से मांग कि जिन मुख्य स्थानों पर नमाज होगी वहां सफाई की व्यापक व्यवस्था की जाए। वहीं बिजली, पानी आपूर्ति पूरी तरह सुचारु हो। हाजी इमरान सिद्दीकी, मौलाना कारी सलमान कासमी, अजहर अली आदि मौजूद रहे।