{"_id":"5a2077e34f1c1b6a678bf13b","slug":"101512077283-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त मित्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त मित्र दिवस
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल पहले चलाई थी नाव, अब होगा भुगतान
मेरठ। आयुक्त सभागार में बृहस्पतिवार को मित्र दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने दो मामले में संबंधित विभागों को भुगतान करने के आदेश दिए।
सरूरपुर खुर्द निवासी योगेंद्र सिंह सोलंकी ने शिकायत की थी कि उनके पुत्र डॉ. प्रशांत सौलंकी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धौलाना, जनपद हापुड़ में कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण जनपद मेरठ कर दिया गया और उन्हें जनपद हापुड़ से 13 नवंबर 2017 को कार्यमुक्त कर दिया गया। बावजूद इसके नवंबर 2017 से अप्रैल 2018 तक का वेतन उनके पुत्र को नहीं मिल पाया है। इस पर आयुक्त ने सीएमओ को अवशेष वेतन का भुगतान सुनिश्चित कर एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
वहीं दूसरे प्रकरण में शिकायतकर्ता दीपक ने शिकायत की थी कि वर्ष 2006-09 में बाढ़ के दौरान उसने नाव को किराये पर लगाकर बाढ़ राहत का कार्य किया था। जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। आयुक्त ने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि करीब 10 वर्ष से अधिक का समय होने के पश्चात भी उसका भुगतान तहसील द्वारा नहीं किया गया। उन्होंने सात दिन में भुगतान करने के आदेश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ डॉ. राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ डॉ. राजबीर सिंह, उपजिलाधिकारी मवाना अमिताभ यादव, चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना हापुड़ डॉ. रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।