फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों का निगम में प्रदर्शन

आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों का निगम में प्रदर्शन

Sat, 09 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों का निगम में प्रदर्शन
मेरठ। आउट सोर्सिंग पर सफाई करने वाले कर्मियों ने वेतन समय पर नहीं मिलने आदि समस्याओं के खिलाफ शुक्रवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। सफाईकर्मी प्रवीण मनोठिया, राजू ढींगिया के नेतृत्व में एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए नगरायुक्त कार्यालय के बाहर जुटे। यहां से नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। इनका कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। जिस कारण परिवार के पालन-पोषण में परेशानी आ रही है। वे इस समस्या को कई बार अधिकारियों के सामने रख चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में अजय, विकास, रामपाल, अनूप वैद, सावन महरोल, प्रवीण करोतिया, रूपेश आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed