फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   100 villages included in Prime ownership plan

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में 100 गांव शामिल

Wed, 28 Oct 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
100 villages included in Prime ownership plan
मेरठ। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के पहले चरण में मेरठ महानगर के दस गांव शामिल किए गए हैं। वहीं, इस योजना में दूसरे चरण में 100 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सदर तहसील के गांव शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुभाष चंद प्रजापति ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में दस गांवों का ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत अब गांववासियों को भी अपने मकान-दुकान के कागजात दिए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया हाल ही में शुरू कर दी गई है। इसमें पहले चरण में शामिल दस गांवों की संपत्तियों को चिह्नित कर सत्यापन सर्वे पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद गांववासियों को आपत्ति दर्ज कराने का भी समय दिया गया है। इसमें चार गांव मवाना, तीन गांव सदर और तीन गांव सरधना तहसील के शामिल हैं। सत्यापन सर्वे के बाद अब इन गांवों में नवंबर के पहले सप्ताह में ड्रोन से सर्वे किया जाएगा। इसके बाद फाइनल नक्शा तैयार होने के बाद संबंधित पात्रों को संपत्ति कार्ड दिए जाएंगे। इसके बाद गांवों की संपत्तियों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन मिलेगा। वहीं, दूसरे चरण में 100 गांव योजना में शामिल किए गए हैं। इसमें 40 गांव मवाना तहसील और 60 सदर तहसील के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed