फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   100 scraps including crorepatis of Sotiganj on the radar

सोतीगंज के करोड़पतियों समेत 100 कबाड़ी रडार पर

Fri, 23 Jul 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
100 scraps including crorepatis of Sotiganj on the radar
सोतीगंज के करोड़पतियों समेत 100 कबाड़ी रडार पर
विज्ञापन

मेरठ। मन्नु कबाड़ी की संपत्ति कुर्क करने के बाद सोतीगंज के करोड़पतियों समेत 100 कबाड़ी पुलिस के रडार पर है। इनमें ऐसे कबाड़ी शामिल हैं जिन्होंने चोरी और लूट के वाहन काटकर संपत्ति अर्जित की। पुलिस का दावा है कि शातिर कबाड़ियों पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट व हिस्ट्रीशीटर जैसी कार्रवाई होगी।
चोरी और लूट के वाहन काटने वाले कबाड़ियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पिछले दिनों मन्नु कबाड़ी के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की और करीब 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। पुलिस का दावा है कि टॉप 100 कबाड़ी निशाने पर हैं। जिन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि जिन लोगों ने पूर्व में चोरी के वाहन बेचकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी और अब किसी नए कारोबार से जुड़े हैं, उनको भी लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले इनके खिलाफ होगी कार्रवाई
एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि सालों से वाहन काटने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई। मन्नु कबाड़ी पर पहली कार्रवाई नवंबर में शुरू की गई थी, जिसे अंजाम तक पहुंचाने में छह माह से ज्यादा का समय लग गया। हाल ही में चार बड़े कबाड़ियों हाजी गल्ला, गद्दू, हाजी इकबाल व जीशान पव्वा पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ जांच जल्द पूरी कराते हुए अवैध संपत्ति कुर्क करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवरण जुटाया जा रहा
सोतीगंज से जुड़े सभी कबाड़ियों का विवरण जुटाया जा रहा है। इसमें वे भी शामिल हैं, जिन्होंने पूर्व में वाहन चोरी से संपत्ति अर्जित की और वर्तमान में किसी अन्य कारोबार में निवेश कर रहे हैं। तेजी से कार्रवाई बढ़ाते हुए कबाड़ियों पर शिकंजा कसने की योजना है। -विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed