फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   100 percent fast on toll plazas not easy

आसान नहीं टोल प्लाजा पर 100 फीसदी फास्टैग

Thu, 24 Dec 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
100 percent fast on toll plazas not easy
मोदीपुरम। एक जनवरी से सिवाया टोल प्लाजा पर सभी लेन में फास्टैग व्यवस्था लागू की जाएगी। वर्तमान में 10 लेन फास्टैग की है और दो लेन नकद की है। एक जनवरी से बिना फास्टैग वाले वाहनों को दिक्कत का सामना करना पडेगा। टोल प्रबंधन यात्रियों से फास्टैग लगवाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

सिवाया टोल प्लाजा पर वर्तमान में करीब 70 प्रतिशत वाहन फास्टैग से निकल रहे है और 30 प्रतिशत वाहन कैश लेन से जा रहे है। फास्टैग के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक यात्री अपने वाहन पर फास्टैग लगा लें। अभी सात दिन बचे हैं और अभी तक 100 प्रतिशत फास्टैग व्यवस्था लागू करना टोल प्रबंधन के लिए चुनौती बना हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्थानीय वाहनों की है। स्थानीय वाहन स्वामी सबसे कम फास्टैग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को 150 वाहन स्वामियों ने टोल पर फास्टैग लगवाए। एनएचएआई और सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश हैं कि बिना फास्टैग वाली गाड़ी से दोगुना शुल्क लिया जाएगा, उसे फास्टैग लगवाने के लिए लेन में भी सुविधा दी जाए। इसका कड़ाई से पालन किया जाए। टोल प्लाजा मैनेजर प्रदीप चौधरी का कहना है कि 100 प्रतिशत वाहनों को फास्टैग श्रेणी में शामिल करने के लिए टीम लगी है। सभी को इसके लिए आह्वान भी किया जा रहा है। हालांकि स्थानीय वाहन स्वामी बहुत कम अपनी गाड़ियों में फास्टैग लगवा रहे है उन्हें यह भी कहा गया कि फास्टैग लगवा लें तो छूट भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed