फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 saal purani

10 साल पुरानी कई कारोबारी फर्म जांच के घेरे में

Thu, 21 Jul 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 21 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
10 saal purani
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 सेंट्रल एक्साइज विभाग ऐसी फर्मों की कुंडली खंगाल रहा है, जो 10 साल से बिना पैन नंबर कारोबार करती आ रही हैं। विभागीय अफसरों की मानें तो 10 साल पहले भले ही पैन नंबर जरूरी नहीं था। लेकिन उसके बाद भी कई फर्मों ने पैन नंबर अपलोड नहीं किया। जो सीधे-सीधे गड़बड़ी की तरफ इशारा कर रहा है। माना जा रहा है कि 30 अगस्त तक की समयसीमा पूरी होने के बाद न केवल ऐसी फर्मों का टिन नंबर निरस्त किया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी जाएगी।
विज्ञापन

प्रस्तावित जीएसटी बिल लागू होने की संभावना के बीच बिना पैन नंबर संचालित होने वालीं फर्मों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। वाणिज्य कर विभाग ने पैन नंबर को टिन नंबर के साथ वेबसाइट पर अपलोड कराने के लिए 30 अगस्त तक का अंतिम समय दिया है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का कहना है कि पैन नंबर ना देने वाली फर्मों का एक स्पेशल सेल पिछला रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। देखा जा रहा है कि इस दौरान कहां-कहां कितनी ट्रेडिंग हुई। पैन नंबर ना देने वाली काफी फर्म 10 साल से अधिक पुरानी है। जिस वक्त पैन कार्ड अनिवार्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पैन नंबर अनिवार्य किया गया। लेकिन तब भी ये फर्म चुप्पी साधे रहीं। वाणिज्य कर विभाग वर्ष 2013 से पैन कार्ड नंबर हर फर्म के टिन नंबर के साथ अपडेट कराने की प्रक्रिया चला रहा है। विभाग का मानना है कि इनमें से कई फर्मों की ट्रेडिंग प्रदेश के बाहर होती है, या फिर फर्म में तैयार होने या सप्लाई होने वाले सामान केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क के दायरे में आते हैं। इन सभी तथ्यों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed