{"_id":"67bcae19f4229fd38a0f35ae","slug":"meerut-three-youths-died-in-an-accident-one-in-critical-condition-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: तीन युवकों की दुर्घटना में मौत, एक की हालत गंभीर... हाईवे पर लाशें देखकर सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: तीन युवकों की दुर्घटना में मौत, एक की हालत गंभीर... हाईवे पर लाशें देखकर सहम गए लोग
Mon, 24 Feb 2025 11:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:07 PM IST
सार
गांव पुठ्ठी इब्राहिमपुर निवासी समीर, नदीम, शेरू और सलमान मेरठ से देर रात लौट रहे थे। गांव कौहला के निकट मेरठ बिजनौर हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइकों में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विलाप करती मृतक शेरू की पत्नी शबनूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ बिजनौर हाईवे पर गांव कौहला के पास दो बाइकों पर सवार तीन लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए मेरठ भेज दिया। जबकि तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया। चारों मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव पुठ्ठी इब्राहिमपुर निवासी हैं।
विज्ञापन
नदीम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
थाना मीरापुर के गांव पुठ्ठी इब्राहिमपुर निवासी समीर पुत्र शाहिद, नदीम पुत्र तसलीम, शेरू पुत्र नसरा और सलमान पुत्र अमीरु दो बाइकों से मेरठ से देर रात 9.50 बजे के आसपास वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग गांव कौहला के निकट मेरठ बिजनौर हाईवे पर पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने नदीम, शेरू और सलमान को मृत घोषित कर दिया। जबकि समीर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे नदीम के भाई सोनू ने बताया कि नदीम अपने साथियों के साथ खेतों से निकल रहे आलू की लोडिंग करने के लिए मेरठ गया था। जहां से देर शाम वापस गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
नदीम की तीन साल पहले ही शादी हुई है और उसकी डेढ़ साल की बेटी है। नदीम चार भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता भी मजदूरी करते हैं। वहीं मृतक सलमान के भाई शमीम ने बताया कि वे दो भाई हैं, सलमान अविवाहिता था और उससे छोटा था। उसको मजदूरी पर जाने के लिए मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। वहीं शेरू विवाहित है और उसके तीन बच्चे बताए गए हैं। मृतकों की उम्र 24 से लेकर 32 वर्ष तक है। थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं तीनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।