फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: The car of four friends returning from a wedding collided with a tree, two died

Meerut: शादी से लौट रहे चार दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत... पिचककर डिब्बा बन गई कार, देखें तस्वीरें

Sun, 23 Feb 2025 12:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 23 Feb 2025 12:10 PM IST
सार

गाजियाबाद निवासी नकुल (33) और मनप्रीत (35) अपने दोस्तों के साथ खतौली से लौट रहे थे। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

विज्ञापन
Meerut: The car of four friends returning from a wedding collided with a tree, two died
मृतकों को बाहर निकाल लिया गया, कार में फंसा घायल। कार का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र के गंगनहर कांवड़ मार्ग पर गांव कपसाड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 

Meerut: The car of four friends returning from a wedding collided with a tree, two died
कार में से मृतकों को पहले बाहर निकाल लिया गया। उसके बाद घायलों को निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के सराय नगर थाना निवासी नकुल कश्यप (33) और मनप्रीत (35) अपने दोस्त हिमांश व रोहित के साथ खतौली शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गांव कपसाड़ के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भंयकर थी कि कार में सवार चारों युवक फंस गए। नकुल कश्यप और मनप्रीत की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि हिमांश व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कर कर कार से चारों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, मृतकों के शवों का  पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed