फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: Supertech Palmgreen does not have NOC of fire brigade, lives of colony residents in danger.

Meerut: आसमान तक उठीं लपटें और धुएं का गुबार, महिलाओं-बच्चों में मची चीखपुकार, कालोनी में आधी रात तक अंधेरा

Wed, 09 Apr 2025 12:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Apr 2025 12:04 AM IST
सार

Fire in Supertech Palm Green: बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी स्थित जेनरेटर में मंगलवार सुबह आग लग गई। सोसाइटी की बिजली और पानी आपूर्ति ठप हो गई। 500 परिवार सहम गए। महिलाएं और बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। डेढ़ घंटे में आग बुझाई गई। 

विज्ञापन
Meerut: Supertech Palmgreen does not have NOC of fire brigade, lives of colony residents in danger.
सुपरटेक पाम ग्रीन स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपरटेक पामग्रीन में जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग से कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। दमकल विभाग की जांच में सामने आया है कि सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी प्रबंधन ने एनओसी नहीं ले रखी है। जबकि इन्हें कई बार नोटिस दिया जा चुका है। इसके अलावा शहर में कुछ अन्य सोसाइटी और हाईराइज बिल्डिंगों की भी एनओसी नहीं ली गई है। सभी को दमकल विभाग ने नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

 

Meerut: Supertech Palmgreen does not have NOC of fire brigade, lives of colony residents in danger.
आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
एफएसओ परतापुर बृजमोहन सिंह ने बताया कि गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कई सोसाइटी के प्रबंधन ने विभाग से एनओसी नहीं ली है। इनको नोटिस दिए गए हैं। परतापुर और घंटाघर के दोनों एफएसओ का कहना है कि उन्होंने भी अपने क्षेत्र की ऐसी सोसाइटी प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किए हैं। लेकिन सोसाइटी के पदाधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी हाईराइज बिल्डिंगों की आग पर काबू पाने में होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Supertech Palmgreen does not have NOC of fire brigade, lives of colony residents in danger.
आसमान तक उठा धुएं का गुबार। - फोटो : अमर उजाला
नोएडा को सौंप दिया हाईड्रोलिक प्लेटफार्म 
शहर में सबसे बड़ी बिल्डिंग 44 मीटर ऊंची है। करीब दस वर्ष पूर्व ऊंची बिल्डिंगों में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मिला था। हाईड्रोलिक प्लेटफार्म वर्ष 2023 में नोएडा को सौंप दिया गया। पिछले तीन महीनों जनवरी, फरवरी और मार्च में मेरठ में 239 स्थानों पर आग लगी है। जनवरी में 41, फरवरी में 84 और मार्च में 114 आग की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन

Meerut: Supertech Palmgreen does not have NOC of fire brigade, lives of colony residents in danger.
आग लगने के दौरान कालोनी के गेट पर एकत्र हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
दमकल के पास आग बुझाने के संसाधन
- एक फोम टेंडर 5000 लीटर क्षमता का।
- एक फायर क्विक रिस्पांस व्हीकल 800 लीटर क्षमता।
- दो फायर इमर्जेंसी इंजन मोटरसाइकिल।
- 11 फायर टेंडर 2500 से 6500 लीटर क्षमता वाले।
- तीन बैग पैक बुलेट मोटरसाइकिल।
- एक फायर टेंडर 12 हजार लीटर क्षमता का।

Meerut: Supertech Palmgreen does not have NOC of fire brigade, lives of colony residents in danger.
आधी रात तक अंधेरे में डूबी कालोनी। - फोटो : अमर उजाला
काले धुएं से सांस लेना हुआ मुश्किल
पाम ग्रीन सोसाइटी निवासी प्रियंका ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहती हैं। आग लगने के बाद निकल रहे काले धुएं से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वह अपने परिवार को लेकर तुरंत बाहर निकल गई थीं।
 

Meerut: Supertech Palmgreen does not have NOC of fire brigade, lives of colony residents in danger.
बिजली-पानी न होने से आधी रात को कारों में रात बिताते लोग। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले एफएसओ
सुपरटेक पाम ग्रीन सिटी में आग की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। इससे पहले सोसाइटी में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। फायर ब्रिगेड ने आकर बाद में आग बुझाई। 
- एफएसओ- बृजमोहन सिंह

 

सुपरटेक पामग्रीन में डेढ़ घंटे सहमे रहे 500 परिवार
दिल्ली रोड के करीब बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी में मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे जेनरेटर में आग लग गई। आग की लपटें विद्युत लाइन तक पहुंच गईं। इससे सोसाइटी की बिजली और पानी आपूर्ति ठप हो गई। जनरेटर से निकलने वाला धुआं सोसाइटी के फ्लैटों तक और तपिश एक फ्लैट तक पहुंच गई। इससे सोसाइटी के 500 परिवार सहम गए। महिलाएं और बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। करीब एक घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आधी रात के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से दो हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed