{"_id":"67f40b016918e9802d0b8377","slug":"meerut-mother-peeped-through-the-window-and-saw-that-the-dead-body-of-son-was-hanging-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मां और बहनों ने खिड़की से झांककर देखा, कमरे में लटक रही थी नौवीं के छात्र की लाश, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मां और बहनों ने खिड़की से झांककर देखा, कमरे में लटक रही थी नौवीं के छात्र की लाश, मची चीख-पुकार
Mon, 07 Apr 2025 10:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:58 PM IST
सार
हस्तिनापुर कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी निवासी सतीश चिनाई मिस्त्री है। उसका 16 वर्षीय बेटा विकास सोमवार को घर में कमरे में लटका मिला। सतीश के एक बेटे की पहले ही हादसे में मौत हो चुकी है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विकास की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हस्तिनापुर कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी में कक्षा 9 का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत में लगे कुंडे में लटका हुआ मिला। मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
मखदूमपुर कॉलोनी निवासी सतीश चिनाई मिस्त्री का काम करता है। उसका 16 वर्षीय पुत्र विकास सोमवार को घर पर अकेला था और सतीश काम पर गया था। सतीश की दोनों बेटियां अपनी मां के साथ खेत पर गई हुई थीं। दोपहर को जब खेत से वापस आकर उन्होंने विकास के कमरे का दरवाजा देखा तो वह बंद था। कुछ देर तक दरवाजा खटखटाया परंतु वह नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने घर की दूसरी ओर लगी खिड़की से अंदर देखा तो छत में लगे कुंडे पर एक रस्सी में विकास लटक रहा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने विकास को रस्सी से उतारा और सीएचसी पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिवार में विलाप शुरू हो गया। विकास के भाई की मौत कुछ वर्षों पूर्व एक ट्रैक्टर हादसे में हो गई थी। अब परिवार में छोटा भाई और दो बहने हैं। मृतक के पिता सतीश ने बताया कि परिवार में कोई रंजिश नहीं थी और न हीं कोई विवाद था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परंतु पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।