फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: All 3 girl students missing from Kasturba Gandhi Vidyalaya found, service of warden-teacher terminated

Meerut: कस्तूरबा गांधी विद्यालय से लापता तीनों छात्राएं मिलीं, वार्डन-शिक्षिका की सेवा समाप्त, बीईओ को हटाया

Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
सार

सरधना के भूनी गांव में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय है। यहां से बृहस्पतिवार को कक्षा सात की तीन छात्राएं लापता हो गई थीं। शुक्रवार रात मेरठ में आंबेडकरनगर से छात्राएं मिल गईं। डीएम ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Meerut: All 3 girl students missing from Kasturba Gandhi Vidyalaya found, service of warden-teacher terminated
शुक्रवार को दिन में छात्राओं की बरामदगी की मांग करते शैंकी वर्मा और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूनी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से बृहस्पतिवार शाम को लापता हुईं कक्षा सात की तीनों छात्राएं शुक्रवार देर रात गढ़ रोड स्थित आंबेडकरनगर से मिल गईं। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्डन रीना और पूर्णकालिक शिक्षिका बिंदिया की सेवा समाप्त कर दी है। दोनों के खिलाफ बीएसए की ओर से लापरवाही की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 

सरूरपुर बीईओ अजय कुमार को सरूरपुर ब्लॉक और विद्यालय में तैनात दो महिला होमगार्ड को हटा दिया गया है। बीएसए आशा चौधरी और जिला कॉर्डिनेटर बालिका शिक्षा नेमपाल सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। यदि दोषी पाए गए तो उनकी भी सेवा समाप्त की जाएगी। डीएम ने सीडीओ नूपुर गोयल और एडीएम प्रशासन बलराम सिंह को जांच सौंपी है। लखनऊ से भी जिला प्रशासन से इस संबंध में पूरी जानकारी तलब की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे तीनों छात्राएं शहर के मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत जागृति विहार के पास जयभीमनगर में आंबेडकरनगर से मिल गईं। छात्राओं की तलाश के लिए पांच टीमों को लगाया गया था। वार्डन रीना ने सरूरपुर थाने पर छात्राओं के लापता होने के मामले में बीएनएस की धारा 137(2) अपहरण का मामला दर्ज कराया है। एसएसपी का कहना है कि छात्राएं विद्यालय से क्यों गईं, इस संबंध में उनसे जांच अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। छात्राओं के मिलने की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।
 
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य भेजेंगी लापरवाही की रिपोर्ट
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में घोर लापरवाही के मामले में सिक्योरिटी व सीसीटीवी होने के बावजूद तीन छात्राओं के लापता होने के मामले को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने गंभीरता से लिया है। निरीक्षण में भी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की हालत बेहद दयनीय मिली है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि इनवर्टर खराब होने के कारण सीसीटीवी रिकार्डिंग नहीं हो सकी। 

प्रभारी वार्डन ने बृहस्पतिवार को छात्रा को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। इस पर तीनों छात्राओं से बात की थी। इसी दौरान वार्डन के व्यस्त होने पर छात्राएं वहां से चुपके से बाहर निकल गईं। विद्यालय में प्रभारी वार्डन रीना कुमारी व दस शिक्षिकाएं संविदा पर थीं। इसके अलावा दिन में दो गार्ड व रात का एक चौकीदार है। तीन रसोइया, एक अकाउंटेंट और सफाईकर्मी भी यहां तैनात है। डॉ. मीनाक्षी भराला इस मामले में सरकार को रिपोर्ट भेजेंगी।
 

व्यापारी नेता की हुई नोकझोक
तीन छात्राओं के लापता होने के मामले में मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। शैंकी वर्मा ने स्कूल प्रशासन से मिलने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षा का हवाला देते हुए मिलने नहीं दिया। इस बात पर पदाधिकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। शैंकी वर्मा ने पुलिस अधीक्षक देहात व थाना प्रभारी सरूरपुर से फोन पर वार्ता की। इसके बाद उन्होंने वार्डन से मुलाकात की। इस दौरान मृत्युंजय वर्मा, अजय गेरा, शालिनी मसीह, पदमा जॉनसन, पुनीत रस्तोगी, अभिषेक रघुवंशी, कुशान, अमित, दीपक आदि मौजूद रहे।
 

टूटी अधिकारियों की नींद, जिले के पांचों विद्यालय में किया निरीक्षण
इस घटना के बाद अधिकारियों की नींद टूट गई। शुक्रवार को दिन निकलते ही जिले के पांचों कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में ताबड़तोड़ निरीक्षण किए। खरखौदा कस्बा, सुरूरपुर, मवाना, किला परीक्षितगढ़, मेरठ ब्लॉक के पूर्वा अहिरान में कस्तूरबा विद्यालयों में निरीक्षण किया गया। खरखौदा विद्यालय में लाइट खराब मिलीं, दीवार भी मानक के अनुरूप छोटी मिली तथा अन्य समस्याएं भी उन्हें नजर आईं। मवाना में दीवार पर लगे तार टूटे थे। यहां गोल वाले तार लगवाने के निर्देश दिए। एक सीसीटीवी खराब मिलने पर उसको तुरंत बदलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed