{"_id":"5c554ce3bdec22077e436076","slug":"mda-campaign-in-29-districts-for-the-end-up-of-filariasis","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया बीमारी को समाप्त करने के लिए 29 जिलों में चलाए जाएंगे एमडीए अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया बीमारी को समाप्त करने के लिए 29 जिलों में चलाए जाएंगे एमडीए अभियान
Sat, 02 Feb 2019 03:05 PM IST
शाहरुख खान
भाषा, लखनऊ
भाषा, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Feb 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश से हाथी पांव (फाइलेरिया) बीमारी को समाप्त करने के लिए 29 जिलों में 10 से 14 फरवरी के बीच एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
एमडीए के द्वितीय चरण में 29 जिलों चित्रकूट, बांदा, गोरखपुर, महाराजगंज, बरेली, शाहजहांपुर, बाराबंकी सोनभद्र, भदोही (संत रविदास नगर), मऊ, आजमगढ़, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, देवरिया, कुशीनगर, जालौन, पीलीभीत, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, अम्बेडकर नगर, अमेठी, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या (फैजाबाद) एवं बलरामपुर में यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें लोगों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वी.हेकाली झिमोमी ने बताया कि एमडीए अभियान में दो दवाओं डीईसी एवं एल्बेण्डाजोल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
ये दवाएं मानव में इन परजीवियों को मारने में सक्षम हैं और रोग की रोकथाम में मदद करते हैं तथा भविष्य में हाथी पांव होने की आशंका को भी खत्म करती हैं। उन्होंने कहा कि हाथी पांव होने के उपरान्त इसका इलाज संभव नहीं है।
स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में बिना किसी लक्षण के इस बीमारी के परजीवी शरीर में कई वर्ष तक रह सकते हैं एवं 5 से 10 वर्ष बाद इस बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं।