फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youths surrounded and beaten in the dead of night; FIR registered.

Mau News: रात के अंधेरे में युवकों को घेरकर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youths surrounded and beaten in the dead of night; FIR registered.
हलधरपुर थाना क्षेत्र के ठैचा गांव में युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम छह नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती गांव निवासी आशीष यादव ने बताया कि बीते 30 जून को उनका भाई अभिमन्यु हलधरपुर थाना क्षेत्र के पीपरसाथ गांव में किसी कार्यक्रम में खाना खाने गया था।
वहां वह अश्वनी के साथ दुर्गविजय को उसके गांव ठैचा छोड़ने जा रहा था। रात करीब नौ बजे ठैचा चट्टी से आगे सराय भारती रोड पर ठैचा गांव निवासी अंकित यादव, देवानंद राजभर, विक्रम, संतोष यादव, सन्नी यादव, पीपरसाथ निवासी नवदीप यादव तथा चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

गाली देते हुए सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और दुर्गविजय व अश्वनी को मारने लगे। शोर करने पर लोगों के आते देख सभी ने मिलकर अभिमन्यु के साथ भी मारपीट की और उसे लहूलुहान कर दिया। उसे मरा हुआ समझकर वे वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अभिमन्यु को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल से भी रेफर किए जाने के बाद उसका इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उसकी स्थिति काफी नाजुक है। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed