फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youths put the jam

युवकों ने लगाया जाम

Tue, 15 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 15 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youths put the jam
गाजीपुर में  11 जनवरी को मऊ जनपद के युवकों की होने वाली सेना भर्ती को
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय द्वारा अचानक निरस्त कर दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही मंगलवार को जनपद के युवाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।

 नाराज युवकों ने बलिया लखनऊ  स्टेट हाइवे को बरलाई मोड़ पर सुबह जाम कर दिया। युवकों की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि साल भर में सिर्फ एक मौका मिलता है जब जिले के बेरोजगार युवकों को सेना में भर्ती के लिए जोर आजमाते हैं। लेकिन  केंद्र सरकार की शह पर इसे भी छीन लिया गया ।

 इस निर्णय से युवकों में आक्रोश हो गया। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए युवकों ने बरलाई मोड़ पर बांस बल्ली चौकी पटरा आदि रखकर स्टेट हाइवे जाम कर दिया। जाम लगने से कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी  कतारें लग गईं।

  युवकों का कहना था काफी  परिश्रम से इसकी तैयारी की जा रही थी और अब इसे निरस्त कर दिया गया है। क्षुब्ध युवक केंद्र सरकार के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार कर रहे थे। उनकी मांग थी कि सेना भर्ती की तिथि तत्काल निश्चित की जाए और गाजीपुर की बजाए मऊ जनपद के युवकों की भर्ती मऊ में ही कराने की व्यवस्था की जाए

 जाम की सूचना पाकर सरायलखंसी और दक्षिण टोला थानों की फोर्स के साथ एसडीएम सदर एसडीएम सिंह जाम स्थल पर पहुंचे । एसडीएम ने युवकों को समझाया ।

 युवकों ने अपना ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।  प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि उनकी मांगों पर  केंद्र ने ध्यान नहीं दिया तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम के समझाने बाद युवकों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed