{"_id":"5ee107be8ebc3e432f259e99","slug":"youth-gets-attacked-while-walking-death-mau-news-vns5294288185","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहलने निकले प्रवासी की संदिग्घ हाल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहलने निकले प्रवासी की संदिग्घ हाल में मौत
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के चंदनपुरा मुहल्ला निवासी युवक की सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना के समय युवक घर से टहलने के लिए निकला था। इस दौरान युवक शहजादी माता मंदिर के प्रांगण में दौड़ने लगा, तभी अचानक गिरा, इस दौरान लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किए, लेकिन वह नहीं उठा। लोग युवक के परिजनों को सूचना देकर उसे सीएचसी ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों का कहना था कि उसे पहले भी एक बार हार्ट अटैक आ चुका था।
कोपागंज थाना क्षेत्र के चंदनपुरा मोहल्ला निवासी युवक रामप्रवेश (22) पुत्र रामजन्म बीते दिनों मुंबई से घर लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की सलाह पर युवक अपने घर में क्वारंटीन था। बुधवार की सुबह युवक कुछ युवकों के साथ घर से टहलेन के लिए निकला। इस दौरान युवक शहजादी माता मंदिर पर पहुंचा। यहां सभी मंदिर के प्रांगण में दौड़ने लगे, तभी रामप्रवेश अचानक गिर गया। उसके साथ दौड़ रहे अन्य युवक जब उसे उठाना चाहे तो रामप्रवेश के अंदर कोई हलचल नहीं हुई। अन्य साथी युवक के घर पर घटना की सूचना देते हुए उसे आनन फानन में अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि उसको हार्ट की बीमारी थी, एक बार उसे हार्ट अटैक हो चुका था जिसकी दवा चल रही थी। मृतक चार भाई में दूसरे नंबर पर था। उक्त मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है।